herzindagi
Import regulations on Chinese garlic

क्या है चीनी लहसुन जो भारत में है बैन?

भारतीय ही नहीं मार्केट में मिलते थे चीनी लहसुन, इस कारण भारत में है बैन। चलिए इस लेख में चीनी लहसुन के बारे में जानते हैं, कि यह कैसे भारतीय लहसुन से अलग है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-07-31, 13:14 IST

लहसुन का इस्तेमाल तो हम सभी के रसोई में होता है, इंडियन, चाइनीज या फिर अन्य, कई तरह की कूजीन का अहम हिस्सा लहसुन एक नहीं बल्कि कई तरह का होता है। लहसुन का उपयोग साधारण से तड़का लगाने से लेकर सब्जी और अचार बनाने तक, कई सारी रेसिपी में इस्तेमाल किया जाता है। ये तो रही लहसुन की बात, लेकिन क्या आपको पता है कि भारतीय लहसुन के अलावा चीनी लहसुन भी होता है, जो कि भारत में बैन है। आज के इस लेख में हम चीनी लहसुन के बारे में विस्तार से जानेंगे।

क्या है चीनी लहसुन

How to identify Chinese garlic

चीनी लहसुन (Chinese Garlic) एक प्रकार का लहसुन है, जिसे मुख्य रूप से चीन में उगाया जाता है और वहां से अलग-अलग देशों में एक्सपोर्ट किया जाता है। चीनी लहसुन का आकार अक्सर अन्य की तुलना में छोटा होता है और इसका रंग हल्का सफेद या गुलाबी हो सकता है। चीनी लहसुन का उपयोग खासतौर पर चीनी और अन्य एशियन फूड जैसे कि नूडल्स, स्टिर-फ्राई और सूप्स में किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों सरकार ने लगाया मांगुर मछली पर बैन?

भारत में क्यों बैन है चीनी लहसुन

  • चीनी लहसुन में आमतौर पर कीटनाशक और रसायनों के उपयोग अधिक होता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। वहीं भारतीय लहसुन को उगाने के लिए ज्यादा कीटनाशक और खाद का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
  • चीनी लहसुन की क्वालिटी भारतीय मानकों से मेल नहीं खाती और इसमें कुछ मामलों में रसायन या सिंथेटिक पदार्थ हो सकते हैं, जो सेहत के लिए ठीक नहीं है।
  • चीनी लहसुन की कीमत भारतीय लहसुन से काफी कम होती है, जिससे भारतीय किसानों को नुकसान होता है। इन प्रमुख कारणों को देखते हुए देश में चीनी लहसुन को बैन कर दिया गया है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: बिना लहसुन प्याज के भी बना सकते हैं Pattice, जानें आसान रेसिपी

भारतीय लहसुन से कैसे अलग है चीनी लहसुन

Chinese garlic farming practices

  • भारतीय लहसुन की तेज (तीखापन) और खुशबू चीनी लहसुन से अलग होती है। भारतीय लहसुन में चीनी लहसुन की तुलना में अधिक तेज गंध और स्वाद होता है।
  • चीनी लहसुन सामान्यतः छोटे और सफेद एवं हल्के गुलाबी रंग के होते हैं, जबकि भारतीय लहसुन के आकार बड़े होते हैं और इसके छिलके का रंग सफेद, गुलाबी और हल्का भूरा रंग का होता है।
  • भारतीय लहसुन को पारंपरिक तरीके से उगाया जाता है, जिसमें अधिक प्राकृतिक और कम रसायन का उपयोग किया जाता है, जबकि चीनी लहसुन को आधुनिक खेती के तरीके और ज्यादा कीटनाशक एवं रसायनों का उपयोग किया जाता है, ताकि इसकी अच्छी पैदावार हो सके।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।