बिना लहसुन प्याज के भी बना सकते हैं Pattice, जानें आसान रेसिपी

सावन मास के साथ ही हिंदू धर्म के कई पर्व, व्रत, त्योहार और उत्सव शुरू हो जाते हैं। इस दौरान लोग घरों में लहसुन प्याज का सेवन नहीं करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको एक सात्विक रेसिपी बताएंगे, जो बिना लहसुन प्याज के भी इतनी स्वादिष्ट बनती है कि आप एक बार खाकर बार-बार इसे खाने की डिमांड करेंगे। चलिए बिना देर किए इस स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में जान लेते हैं, कि यह सात्विक पेटिस की रेसिपी कैसे बनाई जाती है और बेहतर स्वाद के लिए क्या कुकिंग टिप्स है।
सात्विक पेटिस की रेसिपी

सामग्री:
- आलू - 4-5 मध्यम आकार के (उबले और मैश किए हुए)
- मसूर दाल - 1/2 कप (भिगोई हुई)
- मटर - 1/2 कप (उबली हुई)
- हरी मिर्च - 1-2 (कटी हुई)
- अदरक - 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- धनिया पाउडर - 1 चम्मच
- जीरा पाउडर - 1/2 चम्मच
- साबुत जीरा - 1/2 चम्मच
- हींग - 1 चुटकी
- नींबू का रस - 1-2 चम्मच
- हरा धनिया - 2-3 चम्मच (कटा हुआ)
- नमक - स्वादानुसार
- नमकीन सूजी - 1/2 कप (पेटिस को कोट करने के लिए)
- तेल - तलने के लिए
इसे भी पढ़ें: पान के पत्ते से बनाएं ये मुखवास, एक बार खाकर बार-बार करेंगे खाने की डिमांड
सात्विक पेटिस बनाने की विधि
- भिगोई हुई मसूर दाल को उबालकर एक तरफ रख दें।
- उबले हुए आलू को छीलकर मैश कर लें।
- एक बड़े बर्तन में मैश किए हुए आलू, उबली हुई मसूर दाल, मटर, हरी मिर्च, अदरक, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हींग, नींबू का रस और हरा धनिया डालें।
- सभी को अच्छी तरह से मिला लें और यदि मिश्रण अधिक सूखा लगे, तो थोड़ा सा पानी भी डाल सकते हैं।
- मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाकर उंगलियों से चपटा कर लें या आप इसे अपना मनपसंद आकार भी दे सकते हैं।
- तैयार पेटिस को सूजी में लपेटें ताकि एक क्रिस्पी परत बन सके, चाहें तो आप कोटिंग के लिए ब्रेडक्रंब का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें और पेटिस को मध्यम आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें।
- तलने के बाद पेटिस को किचन पेपर पर निकालें ताकि एक्स्ट्रा तेल न रहे।
- आपका सात्विक पेटिस खाने के लिए तैयार है इसे हरी चटनी या टमाटर सॉसके साथ सर्व करें।
पेटिस बनाते वक्त करें इन टिप्स को फॉलो

- यदि आपको घी की खुशबू पसंद है, तो आप पेटिस को घी में तलकर सेक सकते हैं।
- पेटिस को कुरकुरा बनाने के लिए आप थोड़ा सा कॉर्नफ्लोर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सर्व करने से पहले आप चाहें तो ऊपर से हरा धनिया, मिर्च, अनार दाना, सेव, हरी चटनी और इमली की खटाई भी डाल सकते हैं।
- बेहतर स्वाद के लिए पेटिस को आप दही के साथ भी परोस सकते हैं।
- यदि यह व्रत के लिए नहीं है तो आप इसे सेकने से पहले ब्रेडक्रंब से कोट कर सेक सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: रोटी और पराठे के लिए आटे में तेल और घी कब डालना चाहिए? जानें रणवीर बरार से
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।