केक की अचानक से होने लगी है क्रेविंग तो घर पर ऐसे बनाएं एगलेस बनाना केक

केक की क्रेविंग किसी को किसी भी वक्त हो सकती है। मीठा ना खाने वाले लोगों को भी कई बार केक खाने का मन कर जाता है। खासकर तो जिनके घर में बच्चे होते हैं उनके घर में केक खरीदा जाना आम बात है। लेकिन बार-बार केक की क्रेविंग होने पर बाहर से हर बार केक क्यों खरीदना?
जबकि इसे आप घर भी बना सकती हैँ। डोंट वरी... इसमें बिल्कुल भी टाइम नहीं लगता है। जो टाइम लगता है वह केवल केक को बेक होने में लगता है। आपको केवल केक की तैयारी के लिए 10 मिनट लगेंगे। उसके बाद इसे माइक्रोवेव में रखना है और फिर आपका केक तेयार हो जाएगा।
बनाना केक ही क्यों?
केक खाने की शौकिन हैं तो बनाना केक आपके और आपके बच्चों के लिए बेस्ट है क्योंकि ये हेल्दी होता है। नट्स और क्रीमी फ्लेवर और दालचीनी इसमें जरूर मिलाएं। इन चीजों से तैयार केक हेल्दी होता है और सबको पसंद आता है।
बनाना केक ऑब्जेक्टिव्स
- कितने लोगों के लिए: 2
- तैयारी का समय: 10 मिनट
- पकाने का समय: 01 घंटा
- टोटल टाइम: 01 घंटा 10 मिनट
- लेवल: मीडियम
केक बनाने के लिए जरूरी चीजें
इस तरह से बनाएं एगलेस बनाना केक
- ये हेल्दी और टेस्टी केक बनाने के लिए सबसे पहले मैदा में बेकिंग पाउडर मिलाएं।
- फिर इसमें दालचीनी पाउडर और अखरोट डालें।
- फिर एक कटोरी लें और उसमें मक्खन डालकर केले को मैस कर मिलाएं।
- अब मेस किए हुए केले में दही डालें।
- अब इस मिश्रण में सूखी सामग्री डालें और फिर धीरे-धीरे दूध डालते हुए मिलाते जाएं।
- अब इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंटे ताकि इसमें लम्प ना रहे।
- अब एक बड़े से प्लास्टिक के डब्बे में घी लगाकर इस मिश्रण को उसमें डालें।
- फिर इस प्लास्टिक के डब्बे को माइक्रोवेव में 170 डिग्री सेल्सियम तापमान पर बेक करने के लिए रख दें।
केक बनने में 50 से 60 मिनट लगता है। तब तक आप अपने बाकि के काम कर लें। जब केक बन जाए तो उसे थोड़ी देर के लिए फ्रीज में रख दें। तीस मिनट बाद फ्रीज में से केक निकालकर बच्चों को सर्व करें और खाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।