प्याज की बदबू हाथों से जाती नहीं? आजमाकर देखें Metal Soap की वायरल ट्रिक

अगर आप भी किचन में खाना बनाते वक्त प्याज-लहसुन या नॉन वेज के कारण आने वाली बदबू की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप इस मेटल सोप का इस्तेमाल कर इससे राहत पा सकती हैं।
image

खाना बनाना और खाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन खाना बनाते वक्त कुछ चीजों से आने वाली बदबू के कारण अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी किचन में खाना बनाते वक्त प्याज-लहसुन या नॉन वेज के कारण आने वाली बदबू की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको एक ऐसी मेटल सोप के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप इन बदबू से राहत पा सकती हैं।

क्या है मेटल सोप?

1 - 2025-06-16T163905.937

मेटल सोप या यूं कहें स्टेनलेस स्टील साबुन एक स्टील का टुकड़ा है, जो आपके हाथों से गन्दगी और बदबू को कम करने में मदद करता है। मेटल साबुन साधारण साबुन से बिलकुल अलग है। यहएकधातु वाला साबुनहै। जो कैल्शियम, जिंक, एल्युमीनियम जैसी धातुओं से बना हुआ है।इसका इस्तेमाल बदबू को कम करने के साथ-साथ आमतौर पर प्लास्टिक, रबर, और पेंट जैसे उद्योगों में भी किया जाता है।

लहसुन-प्याज की बदबू से पाएं छुटकारा

अगर आप खाना बनाते वक्त आने वाली बदबू या किसी भी ऐसी चीज की तेज गंध से परेशान हैं, तो अब आप मेटल सोप या स्टेनलेस स्टील साबुनका इस्तेमाल कर सकती हैं।आप अपने किचन में इस साबुन को रख सकती हैं और जब भी आपके हाथों से खाना बनाने के दौरान प्याज, मछली, लहसुन की बदबू आए, तब आप इस साबुन से अपने हाथों को धो सकती हैं। इस साबुन में झाग नहीं आते हैं, यही कारण है की यह लम्बे समय तक चलता है।

मेटल सोप का इस्तेमाल

2 - 2025-06-16T163907.914

स्टेनलेस स्टील साबुन का इस्तेमाल करने के लिए आप इस साबुन को अपने हाथ में लेकर 30 सेकंड के लिए ठंडे पानी के नीचे रखें और अच्छी तरह से हाथों को धोएं। दोनों हाथों को बीच से रगड़ें फिर साबुन को साइड में रख के अपने हाथ को अच्छी तरह धो लें।

मेटल सोप बैक्टीरिया को हटाने या दूसरी साबुन की तरह आपके हाथों को साफ करने के लिए नहीं, बल्कि तेज गंध को दूर करने के बनाया गया है। खास कर भोजन बनाते वक्त आने वाली तेज गंध को कम करता है। इस साबुन को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें:Skin Care: साबुन, फेस वॉश नहीं चेहरे को धोने के लिए इस चीज का करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - meesho

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP