गर्मियों में रसोई गैस-सिलेंडर का इस्तेमाल करते हुए इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

गर्मी का मौसम इंसानों से लेकर जानवरों तक, सबके लिए मुश्किल भरा होता है। और जो लोग किचन में काम करते हैं, उनके लिए गर्मियों में खाना बनाना किसी बड़े काम से कम नहीं। ऐसे में, आपको रसोई गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, ताकि आप किसी भी दुर्घटना से बच सकें। 
how to use a gas cylinder safely during summer season

इन दिनों उत्तर भारत के राज्यों में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ रही है और हर दिन तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है। इतनी भयानक गर्मी में अगर आप किचन में काम करती हैं, तो गैस सिलेंडर का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करें, वरना आग लगने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। इसलिए, हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि गर्मी के महीनों में गैस सिलेंडर का सही तरीके से कैसे इस्तेमाल किया जाए, ताकि आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें।

एलपीजी सिलेंडर क्या होता है और इसके अंदर क्या होता है?

भारतीय किचन में खाना पकाने के लिए आजकल ज्यादातर घरों में गैस सिलेंडर यानी LPG सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। ये सिलेंडर खास कार्बन स्टील से बनाए जाते हैं और इन्हें इस तरह से डिजायन किया जाता है कि ये ज्यादा दबाव झेल सकें और उनमें किसी तरह की लीकेज या फटने का डर न हो। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के हिसाब से ही सिलेंडर का डिजायन तैयार किया जाता है, ताकि ये गर्मी, दबाव या इस्तेमाल के दौरान सुरक्षित रहें। एलपीजी सिलेंडर में आमतौर पर प्रोपेन और ब्यूटेन गैस का मिश्रण भरा होता है। ये दोनों गैसें बहुत ही ज्या्दा तेजी से आग पकड़ लेती हैं। इन दोनों गैसों को सिलेंडर के अंदर दबाव डालकर लिक्विड रूप में भरा जाता है ताकि उन्हें आसानी से स्टोर किया जा सके।

गर्मियों में सिलेंडर को ठंडी और खुली जगह पर रखें

Safe use of gas cylinder in hot weather

गर्मी के मौसम में, जब बाहर का तापमान बहुत ज्यादा होता है, तो गैस सिलेंडर को सही जगह पर रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आपने नया सिलेंडर मंगवाया है और अभी पुराने सिलेंडर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो आपको नए वाले को ठंडी, हवादार और खुली जगह पर रखना चाहिए। सिलेंडर को कभी भी किसी कोने में या ऐसी जगह पर न रखें, जहां ढेर सारा सामान रखा हो या हवा न आती हो। अगर आप बंद जगह पर सिलेंडर को रखती हैं, तो उसका बाहरी हिस्सा गर्म हो सकता है और सिलेंडर का तापमान भी बढ़ सकता है। इसकी वजह से अंदर की गैस भी गर्म हो सकती है, जिससे दबाव बढ़ने का खतरा पैदा हो सकता है और यह स्थिति खतरनाक साबित हो सकती है। इसलिए, हमेशा सिलेंडर को हवादार जगह में रखें, जहां सीधी धूप न आती हो और आसपास ज्यादा सामान न हो।

इसे भी पढ़ें- LPG Saving Tricks: जरूरत से ज्यादा जला रही हैं गैस तो आजमाएं ये हैक्स, लंबे समय तक चलेगा सिलेंडर

गैस लीक की नियमित जांच करें

गर्मी के मौसम में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय आपको गैस लीक की जांच करते रहना चाहिए। अगर आप सिलेंडर का इस्तेमाल कर रही हैं, तो आपको इन 3 चीजों को जरूर चेक करना चाहिए।गैस पाइप और रेगुलेटर की जांच करनी चाहिए।

गैस लीकेज को चेक करने के लिए आपको साबुन और पानी का घोल तैयार करना चाहिए और उसे सिलेंडर और चूल्हे के कनेक्शन वाले हिस्से पर लगाना चाहिए। अगर वहां पर बुलबुले बनने लगें, तो समझ लीजिए कि गैस लीक हो रही है। अगर पाइप में कहीं भी दरार, कट या ढीलापन है, तो उसे तुरंत बदलवाना चाहिए।

हमेशा ISI मार्क वाले उपकरण ही इस्तेमाल करें

Kitchen safety gas cylinder summer

अगर आप गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करती हैं, तो आपको सिलेंडर से जुड़े सभी सामान जैसे रेगुलेटर, पाइप और स्टोव आदि की खरीददारी करते समय ISI मार्क चेक करना चाहिए। ISI मार्क का मतलब होता है कि इन सामानों को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने परखा है और सुरक्षा के लिहाज से सही पाया है। गैस पाइप को हर 2 साल में और रेगुलेटर को हर 5 साल में बदलना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- गैस सिलेंडर पर लिखे कोड का क्या होता है मतलब? जानिए

जब गैस का इस्तेमाल न हो, तो सप्लाई बंद कर दें

जब आपका सारा किचन का काम खत्म हो जाए, तो आखिर में सिलेंडर के ऊपर लगे वाल्व को जरूर बंद कर दें। अगर आप सोने जा रही हैं या घर से बाहर जा रही हैं, तो सिलेंडर बंद करके जाने की आदत डाल लेनी चाहिए। कई बार जब आप सिलेंडर के वाल्व को खुला छोड़ देते हैं, तो पाइप से गैस का रिसाव हो सकता है और गैस पूरे घर में फैल सकती है, जिससे आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है।

हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - freepik, herzindagi
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP