मानसून के इस सुहावने मौसम में घूमना और खाना-पीना हम सभी को बेहद पसंद होता है, लेकिन जब बात चीजों को सेफ रखने की आती है तो हमारे लिए काम बढ़ जाता है। दरअसल, बारिश के मौसम में किचन में रखे खाने के सामान को संभालकर स्टोर करना भी एक बड़ा टास्क होता है। ऐसे में एक हाउसवाइफ के लिए काम भी बहुत बढ़ जाता है। अगर आपने इन चीजों को सही तरीके से स्टोर नहीं किया तो वो बर्बाद हो जाते हैं। खासकर अनाज के साथ इस तरह की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।
बरसात के मौसम में नमी की वजह से दाल-चावल, बेसन, सूजी, चावल और गेंहूं जैसे अनाजों में घुन और कीड़े लगने लगते हैं। हालांकि बाजार में घुन और कीड़ों से बचाव के लिए गोलियां भी मिलती हैं, लेकिन उनमें जरा सी असावधानी हमारी सेहत खराब कर सकती है। ऐसे में घरेलू उपाय बेस्ट रहते हैं। अगर आप भी मानसून सीजन में अपने किचन में रखे अनाज को घुन और कीड़ों से बचाना चाहती हैं, तो आज हम आपको इस लेख में एक बेहद सस्ता और आसान उपाय बताने जा रहे हैं। यह आपके अनाज को खराब होने से बचाने में मदद करेगा। साथ ही इस हैक के लिए आपको पैसे और मेहनत दोनों खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जान लेते हैं क्या है वो चीज।
पहला तरीका
- इसके लिए आपको अखबार लेने हैं।
- अब आप इन अखबार के टुकड़े निकाल लें।
- इन टुकड़ों की आपको मोड़कर बॉल्स बना लेनी है।
- सभी बॉल्स को बनाकर उसके अंदर कपूर रख देना है।
- अब इन बॉल्स को आपको दाल, चावल, गेहूं, सूजी और अन्य अनाज के कंटेनर और ड्रम में डाल देना है।
- आपको कम से कम एक कंटेनर में चार अखबार की बॉल्स डालनी है।
दूसरा तरीका
- इसके अलावा आपको अखबार का बड़ा टुकड़ा लेना है।
- अब इस टुकड़े को आप अपने कंटेनर के हिसाब से काट लें।
- फिर आपको इस अखबार के टुकड़े को दाल के जार या गेहूं के ड्रम में नीचे बिछाना है।
- इसके बाद कोई भी अनाज को भरना है।
दरअसल, अखबार से आने वाली तेज महक की वजह से घुन और कीड़े किसी भी चीज में नहीं लगते हैं। इसके अलावा अखबार डालने से अनाज में नमी भी नहीं पहुंचती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock/Meta AI
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों