रवा को सही से रोस्ट और स्टोर करने के इन तरीकों के बारे में आप भी जानें

उपमा से लेकर हलवा तक न जानें घरों में सूजी से कितने तरह के रेसिपीज बनते हैं। रवा या सूजी किचन सामग्री के मुख्य और खास सामग्री में से एक है जिसका इस्तेमाल हर दूसरे तीसरे दिन रसोई में होता है। चाहे प्रसाद के लिए लड्डू हो या घर आए मेहमान के लिए हलवा, आंध्र प्रदेश की इडली हो या गुजरात का ढोकला रवा का उपयोग घरों में होता ही है। रवा का इस्तेमाल करना तो आसान है, लेकिन रवा की एक खास परेशानी है कि यह बहुत जल्दी पैन में जलता है और बाहर रखने पर जल्दी कीड़े लग जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में रवा को सही से स्टोर करने एवं रोस्ट करने के कुछ तरीके बताएंगे।
धीमी आंच पर भून कर करें रवा स्टोर
सूजी को लंबे समय तक कीड़े लगने से बचाने के लिए पहले इसे सही से भून लें। या आप भून हुए रवा को स्टोर करते हैं, तो यह लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं और न ही इसमें कीड़े या जाले लगते हैं।
फ्रीज में स्टोर करें
रवा को यदि आप फ्रिज में स्टोर करती हैं, तो यह काफी समय तक फ्रेश रहता है और कीड़े नहीं लगते। इसके अलावा यदि आप दालचीनी के कुछ टुकड़े भी डालते हैं, तो भी कीड़े नहीं लगते। दालचीनी (दालचीनी के फायदे) को डायरेक्ट डालने के बजाए आप पहले सूजी को पैन में भून लें ताकी कच्चा पन निकल जाए फिर उसमें दालचीनी डालकर कांच की बर्नी में स्टोर करें।
इसे भी पढ़ें: जानिए आसान रेसिपी घर पर रवा उपमा बनाने की
सूजी को कैसे रोस्ट (भूनें) करें
सूजी या रवा (रवा को स्टोर करने का सही तरीका) को भूनने का एक सही तरीका होता है जिससे वह जलता नहीं और उसमें परफेक्ट स्वाद आता है। एक पैन में 2-3 चम्मच घी डालें और अब उसमें रवा डालकर लगातार धीमी आंच पर कलछी चलाते हुए सूजी को उलट पुलट करते रहें। लगातार उलट पुलट करने से सुजी पैन में चिपकेगा नहीं और जलेगा भी नहीं सूजी का आटा भूनते तक उसे छोड़ना नहीं चाहिए, क्योंकि जरा भी ध्यान भटका कि सूजी जला। इसलिए सूजी को धीमी आंच पर भूनें और स्पैटुला से चलाते रहें। भूनने के बाद उसे ठंडा कर ग्लास बर्नी में स्टोर करें।
इन पत्तों के रखने से रहेंगे सूजी फ्रेश
तेज पत्ता, तुलसी पत्ता और नीम के पत्तोंको सूजी रखने वाले डिब्बे में डालकर रखने से सूजी में कीड़े नहीं लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं कैसे बनती है सूजी? जानें इससे जुड़े मिथक
इन टिप्स और तरीकों की मदद से आप रवा को लंबे समय के लिए स्टोर और भून सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik and Shutterstocks
- सूजी को कैसे स्टोर करें?
- सूजी को हमेशा भूनकर एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।
- सूजी को स्टोर करने के लिए कौन सा बर्तन सही है?
- सूजी को लंब वक्त तक फ्रेश रखने के लिए कांच के बर्नी में रखें।
- सूजी में कीड़े न लगे इसके लिए क्या करें?
- तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग, नींम डालकर सूजी को फ्रीज में रखें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।