दूध के साथ दालचीनी मिक्स करके पीने के हैं कई बेहतरीन फायदे, आप भी जानें

पांच साल के बच्चे से लेकर पच्चास साल तक के इन्सान के लिए दूध कितना फायदेमंद है, शायद इसके बारे में अधिक बताने की ज़रूरत आपको नहीं है। दूध एक ऐसा पेय पदार्थ है, जिसके सेवन से घर बैठे कई बीमारियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। कई महिलाएं दूध के साथ हल्दी या फिर शहद को मिक्स करके पीना पसंद करती हैं। कई महिलाएं ऐसी भी हैं, जो सेहत को दुरुस्त रखने के लिए दूध में गुड़ मिक्स करके भी सेवन करती हैं। ठीक इन्हीं मिश्रण के सामान दूध में दालचीनी पाउडर को मिक्स करके पीने के भी कई लाभ है। इसके सेवन से लम्बे टाइम तक कई छोटी-मोटी बीमारी दूर रहती है। अगर आप दूध और दालचीनी पाउडर मिक्स करके पीने के फायदों के बारे में नहीं जानती हैं, तो इस लेख में हम आपको इसके कुछ शानदार फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं-
नींद की समस्या करें दूर
आजकल की बदलते लाइफस्टाइल या अधिक काम की वजह से लगभग हर कोई नींद की समस्या से ज़रूर परेशान रहता है। इस लिस्ट में पुरुष के समांतर महिलाएं भी शामिल है। घर का काम, ऑफिस का काम, डिप्रेशन आदि की वजहों से अच्छे से सो भी नहीं पाती है। ऐसे में अनिद्रा की समस्या को दूर करने के लिए दूध के साथ दालचीनी पाउडर को मिक्स करके पीने से इस परेशानी को आप दूर कर सकती हैं। दालचीनी के अर्क में एंटीडिप्रेसेंट का प्रभाव मौजूद होता है, जो डिप्रेशन को कम करता है और नींद अच्छी आती है।
इसे भी पढ़ें:सिंघड़ा के छिलके में मौजूद हैं कई सेहतमंद राज, आप भी जानें
गले की खराश के लिए बेस्ट है
गले की खराश को दूर करने के लिए ये एक बेस्ट पेय पदार्थ है। दूध और दालचीनी पाउडर के मिश्रण में मौजूद मिनरल्स फायदेमंद होते हैं। इसके लिए दूध को हल्का गरम करके एक से आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को सुबह या फिर शाम के टाइम पीने से ये परेशानी अपने आप दूर हो जाती है। इसके अलावा मसूड़ों की समस्या के लिए भी एक बेस्ट पेय पदार्थ है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
सेहत से साथ त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए भी ये पेय पदार्थ बेस्ट आहार है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल और प्रोटीन त्वचा में निखार लाने में मददगार साबित हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दालचीनी में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, इसलिए दूध के साथ दालचीनी को मिक्स करके पीने से त्वचा संबंधी संक्रमण आसानी से दूर कर सकती है। इस मिश्रण में एंटी एजिंग प्रभाव भी होते हैं, जो झुर्रियों और फाइन लाइन्स की समस्या से दूर रखते हैं।
इसे भी पढ़ें:चलिए जानते हैं Bok Choy के कुछ बेहतरीन बेनिफिट्स के बारे में
रोग प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए है सही
कई बार देखा जाता है कि जो महिला रोग प्रतिरक्षा क्षमता में कमज़ोर होती है, वो हमेशा ही किसी न किसी बीमारी से ज़रूर पीड़ित रहती है। ऐसे में प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाने के लिए आप इसका सेवन कर सकती हैं। कहा जाता है कि दालचीनी में मौजूद विटामिन-डी रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को दुरुस्त रखता है, जिसके चलते कई बीमारी आसपास भी नहीं भटकते हैं। ये पेय पदार्थ बालों की समस्या को भी दूर करने के लिए बेस्ट साबित हो सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik, www.thelittleepicurean.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।