बस एक घोल से चमकेगी तेल के दाग से गंदी हुई कड़ाही

कड़ाही रसोई में मौजूद एक वर्सेटाइल और बेहद जरूरी टूल में से है। इसमें आप दाल और सब्जी के अलावा कई सारी चीजें बना सकते हैं। पकोड़े या पूड़ियां तलने के लिए कड़ाही का ही इस्तेमाल ज्यादा किया जाता है। हालांकि, बार-बार उपयोग के साथ, कड़ाही में जले हुए तेल के जिद्दी दाग या परत धीरे-धीरे विकसित हो जाती है। कड़ाही को साबुन और पानी से धोने पर भी यह परत आसानी से नहीं निकल पाती।
बीते दिनों में घर में एक फंक्शन था, जिसमें हलवाई द्वारा कड़ाही का काफी इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने पूड़ी से लेकर पकोड़े, मसाले तैयार करने और हलवा बनाने के लिए एक ही कड़ाही का इस्तेमाल किया था। जब काम खत्म होने के बाद उसे धोने की बारी, तो देखा उसमें जले हुए तेल की परत बन चुकी थी।
स्टील के स्क्रब से घिसने के बाद भी उसका तेल नहीं निकला। फिर मम्मी ने कुछ चीजों को मिलाकर क्लीनिंग लिक्विड बनाया। इस घरेलू तरीके से 3 बार में कड़ाही काफी हद तक साफ हो गई थी।
आइए इस आर्टिकल में हम आपके साथ वही एक तकनीक साझा करेंगे और एक ऐसा दमदरा घरेलू घोल बताएंगे, जिसे आप स्टोर करके रख सकते हैं और जब मन करे तब अपने बर्तनों को उससे धो सकते हैं।
सबसे पहले कड़ाही को ऐसे करें साफ-
जले हुए के अवशेष अक्सर कड़ाही में जम जाते हैं जो कड़ाही को चिपचिपा बना देते हैं। जब आप कड़ाही को तेज आंच पर रखते हैं, तो तेल जलता है। इसे धोने से पहले अच्छी तरह से साफ कर लें।
- कड़ाही को धीमी आंच पर गर्म करें और कड़ाही गर्म हो जाए, तो एक टिश्यू पेपर से कड़ाही को साफ कर लें।
- इसके बाद कड़ाही में चुटकी भर नमक डालकर उसे स्क्रब से घिले और पानी से एक बार धोकर रख लें।
- नमक स्क्रब की तरह काम करेगा और दाग को हटाने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें: बस इस एक ट्रिक से चमकाएं अपनी एल्युमीनियम की कड़ाही
मेथड-1: घर पर इन चीजों से बनाएं बर्तन धोने क्लीनिंग एजेंट
सामग्री-
- 1 चम्मच विनेगर
- 1 चम्मच डिश सोप लिक्विड
- 1 छोटा चम्मच नमक
- 2-3 नींबू के छिलके
- 1 छोटा चम्मच कॉस्टिक सोडा
कैसे बनाएं-
- सबसे पहले एक एक पतीले में पानी गर्म करने के लिए रख दें।
- जब पानी में उबाल आए, तो नींबू के छोटे-छोटे टुकड़े करके पानी में डालकर 1-2 मिनट पकने दें।
- आंच को बंद करके उसे गुनगुना कर लें और फिर इसमें विनेगर, नमक, कॉस्टिक सोडा और डिश सोप डालकर मिलाएं।
- इसे आप एक बोतल में ट्रांसफर करके रख भी सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल-
- कड़ाही को पहले नींबू के छिलके से अच्छी तरह से घिस लें और फिर उसे कुछ मिनटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद तैयार घोल को कटोरी में निकालें और स्ट्रील वाले स्क्रबर को घोल में डुबोकर कड़ाही साफ करें।
- 3-4 धुलाई के बाद आपको खुद ही फर्क देखने को मिलेगा। कड़ाही से तेल की बदबू भी नहीं आएगी।
मेथड-2: सिरका और नमक का पेस्ट
क्या करें-
- सफेद सिरके और नमक को बराबर मात्रा में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
- पेस्ट को कड़ाही की सतह पर जले हुए तेल के अवशेषों पर लगाएं।
- पेस्ट को कड़ाही पर कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि सिरका और नमक जले हुए तेल में प्रवेश कर सकें।
- कड़ाही को अब्रेसिव स्पंज या स्क्रबिंग पैड का उपयोग करके रगड़ लें (स्पंज का इस्तेमाल)।
- पेस्ट और अवशेष हटाने के लिए कड़ाही को गर्म पानी से अच्छी तरह धो लें।
- कड़ाही को पोंछकर सुखाएं और फिर उसका उपयोग कर लें।
मेथड-3: नींबू और कॉस्टिक सोडा
क्या करें-
- एक नींबू को आधा काटें और कटी हुई सतह पर कॉस्टिक सोडा छिड़कें।
- नींबू के रस को निकालने के लिए नींबू के आधे भाग को कड़ाही पर रगड़ें।
- नींबू और सोडा के मिश्रण को कड़ाही पर 15-20 मिनट तक रखा रहने दें।
- इसके बाद स्क्रबर की मदद से कड़ाही को अच्छी तरह से घिस लें। फिर गर्म पानी से कड़ाही को धोकर रख लें।
इसे भी पढ़ें: जली हुई लोहे का तवा हो या कड़ाही, घर पर पड़ी इस 1 चीज से होंगे नए जैसे
वहीं, अगर आपकी कड़ाही लोहे की है, तो उसे धोने के बाद सीजन जरूर करें। यह लोहे की कड़ाही में जंग लगने से बचाएगा। इसके लिए आप कोई भी वेजिटेबल ऑयल को थोड़ा-सा कड़ाही में डालकर ग्रीस कर लें। लोहे की कड़ाही में जंग न लगे इसके लिए उसे नमी वाली जगह से दूर रखना चाहिए।
आप इन तीनों मे से किसी भी चीज का घोल बनाकर अपने बर्तनों को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।