herzindagi
sponge used at home

बेकार पड़े स्पंज को घर पर इन चीजों के लिए कर सकते हैं इस्तेमाल

स्पंज हमारे घरों में अक्सर साबुन और कई सारे सामान के साथ मिलता है, जिसे लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं। बता दें कि स्पंज को फेंकने के बजाए इन घरेलू कामकाज के लिए उपयोग कर सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-13, 17:13 IST

स्पंज हमारे घरों में बर्तन धोने के साबुन और फर्नीचर के साथ हमेशा आता है। छोटे बच्चे इसे अक्सर खेलकर फाड़ देते हैं, नहीं तो फेंक देते हैं। बता दें कि इसे बेकार मत समझिये से आपके घर के कई कामकाज के लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही इससे आप कई जरूरी चीजों के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। गद्दे की तरह यह स्पंज सफाई से लेकर जरूरी सामान को रखने तक, कई घरेलू कामकाज के लिए उपयोगी है। चलिए बिना देर किए जानते हैं स्पंज के घरेलू उपयोग के बारे में...

कोल्ड ड्रिंक को देर तक ठंडा करने के लिए

स्पंज की मदद से आप कोल्ड्रिंक को लंबे समय के लिए ठंडा रख सकते हैं। इसके लिए स्पंज के टुकड़ों को पानी में भिगो लें और उसे ट्रे में रखकर फ्रिजर में बर्फ जमने दें। बर्फ जम जाए तो उसे किसी डिब्बे में रखें और ऊपर में कोल्ड ड्रिंक बॉटल डालकर ऊपर में रखें। गद्दे में जमी बर्फ की मदद से कोल्ड ड्रिंक समेत और भी दूसरी चीजें ठंडी रहेगी।

सफाई के लिए

 useful ways to use sponge

खिड़की से लेकर एक्झास फैन तक कई इलेक्ट्रॉनिक सामान की सफाई के लिए स्पंज बहुत उपयोगी हो सकती है। स्पंज को काट लें और उसमें डिशवॉश जेल लगाकर आसानी से साफ करें।

पौधे में रोज पानी डालने के लिए

पौधे में रोजाना पानी नहीं डाल पाते हैं या कहीं बाहर जा रहे हैं, तो गमले में स्पंज को रखें और उसके ऊपर मिट्टी डालकर पौधा लगाएं। गमले में पानी डालेंगे वो लंबे समय के लिए स्पंज की मदद से स्टोर रहेगी और बार बार पानी नहीं डालना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें : Easy Hacks: कभी पीली नहीं पड़ेगी सफेद बनियान, बस करना होगा ये 3 उपाय 

जाली वाले पंखे साफ करने के लिए

जाली वाले पंखे की सफाईके लिए भी आप स्पंज का उपयोग कर सकते हैं, पंखे की सफाई के लिए स्पंज में कट लगाएं और डिशवॉश जेल लगाकर जाली में घुसाकर सफाई करें। स्पंज की मदद से जाली वाले पंखे की सफाई बहुत अच्छे से हो जाएगी।

यह विडियो भी देखें

स्टूल के स्टैंड के नीचे लगाएं

uses of sponge for cleaning

स्टूल, टेबल या दूसरे स्टैंड के नीचे में ग्लू की मदद से चिपकाएं। स्पंज की मदद से जमीन या टाइल्स में स्क्रैच नहीं पड़ेंगे। 

आल पीन्स को रखने के लिए

इयररिंग और आल पिन्स को कहीं भी रखने से हाथों में चुभ सकते हैं। ऐसे में आप उसे स्पंज में चुभाकर स्टोर कर सकते हैं। साथ ही इयररिंग्स को भी आप स्पंज में घुसाकर स्टोर कर सकते हैं।

छोटे साबुन रखने के लिए

बाथरुम में अक्सर साबुन जब छोटे हो जाते हैं, तो उसे लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं, ऐसे में स्पंज को काटकर उसमें साबुन घुसाएं और साबुन का फिर से उपयोग कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : Reuse Idea: पुराने नारियल तेल के बॉटल को बेकार समझकर फेंकने के बजाए इस तरह से करें Reuse

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik  

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।