बारिश के मौसम देखने में बहुत अच्छा लगता है, लेकिन उसके बाद हर जगह सीलन की बदबू, गंदगी और सबसे बड़ी समस्या बरसाती कीड़ों की होती है। शाम होते ही जैसे ही आप घर में किसी भी जगह की लाइट जलाते हैं छोटे-छोटे कीड़े लाइट के आसपास और फिर पूरे घर में मंडराने लगते हैं। इन कीट-पतंगों को निकालना भी बेहद मुश्किल भरा काम होता है। कमरों के अलावा जब इन बारिश के कीड़ों का किचन में मंडराना शुरु होता है तो यह और भी ज्यादा दिक्कत का काम होने लगता है।
दरअसल, रसोई में खाने-पीने की चीजें रखी होती हैं और बारिश में पनपने वाले यह कीड़े हर चीज पर आतंक मचाने लगते हैं। किचन में थोड़ा हाईजीन का भी ख्याल रखना पड़ता है। वहां की हर चीज का संबंध हमारी सेहत से जुड़ा होता है। ऐसे में हमें इन बरसाती कीड़ों का किचन से सफाया करना बहुत जरूरी होता है। बाजार में मिलने वाली कीटनाशक दवाओं को किचन में छिड़कना ठीक नहीं होता है। जिसकी वजह से आज हम आपको इस लेख में गांव वालों के कुछ देसी जुगाड़ बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप कीड़ों को किचन में आने से रोक सकती हैं। आइए फिर जान लेते हैं क्या हैं वो चीजें और आपको कैसे इसका यूज करना है।
बरसाती कीड़ों को किचन से भगाने के देसी जुगाड़
आप नीचे बताए जा रहे इन जुगाड़ को आसानी से घर में रखी चीजों की मदद से आजमा सकती हैं। इनको करने में मेहनत और पैसे दोनों बच जाएंगे।
लहसुन और तेजपत्ता करेगा कमाल
- इसके लिए आपको लहसुन की करीब 4-5 कलियां छील लेनी हैं।
- अब आप मसालदानी में रखे 3-4 तेजपत्ते भी लें।
- फिर आपको एक बड़ा मिट्टी का दिया लेना है।
- उसमें आप लहसुन की कलियां और तेजपत्ते के टुकड़ें तोड़कर रखें।
- ऊपर से दो कपूर की गोलियां भी रख दें।
- अब इसमें आपको आग लगाकर बुझा देना है।
- कपूर, लहसुन और तेजपत्ते की तेज स्मेल से एक भी बरसाती कीड़ा आपकी किचन में भी आएगा।
- यह धुआं आपकी सेहत के लिए भी हानिकारक नहीं रहेगा।
नीम की पत्तियां
- आपको गाय के गोबर का उपला लेना है।
- अब इसपर आपको ताजी नीम की पत्तियां लाकर रख देनी हैं।
- इसपर भी आप थोड़ी कपूर की गोलियां रख दें। ताकि यह आसानी से जल जाए।
- इसमें अब आप माचिस से आग लगा दें।
- इस धुएं को आप पूरे किचन में फैलने दें।
- थोड़ी देर बाद आप देखेंगी सभी बरसाती कीड़े मर गए होंगे और बाहर से भी अंदर प्रवेश नहीं करेंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों