how to clean kitchen tiles with lemon in hindi

DIY Cleaning Tips: नींबू की मदद से कुछ इस तरह चमकाएं किचन के गंदे टाइल्स

किचन में लगे टाइल्स खूबसूरत तो लगते हैं, लेकिन बहुत जल्दी गंदे हो जाते हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे हैक्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से किचन के टाइल्स को बहुत आसानी से साफ कर सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-10-21, 04:00 IST

किचन अगर गंदा होता है तो न खाना बनाने का मन करता है। साथ ही, गंदे टाइल्स हमारी रसोई को गंदा करने का काम करते हैं। इसलिए इसके डिजाइन से लेकर कलर्स और सफाई पर खास ध्यान दिया जाता है, खासकर किचन के टाइल्स पर। ऐसा इसलिए क्योंकि किचन काफी छोटा होता है।

अगर सही टाइल्स का चुनाव नहीं किया जाता...., तो किचन छोटा लगने लगता है। यही वजह है कि किचन में ज्यादातर सफेद टाइल्स लगी होती हैं, जो अक्सर गंदी हो जाती हैं। रोजाना सफेद टाइल्स से दाग हटाना और साफ रखना काफी मुश्किल हो जाता है।

मगर कुछ ऐसे हैक्स हैं जिनकी मदद से टाइल्स को आसानी से साफ किया जा सकता है। हालांकि, इन हैक्स को अपनाने के लिए आपको नींबू के रस की जरूरत होगी, जिनकी मदद से आपको टाइल्स को आसानी से साफ किया जा सकता है।  

किचन की टाइल्स साफ करने से पहले करें यह काम

kitchen tiles cleaning tips

क्या आप भी अपने टाइल्स को साफ करने के लिए सीधा क्लीनर का इस्तेमालकरते हैं? अगर हां, तो ऐसा बिल्कुल ना करें, क्योंकि टाइल्स पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले टाइल्स को अच्छी तरह से साफ कर लें। 

इसके लिए आप गीले कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से टाइल्स पर जमी धूल कुछ हद तक साफ हो जाएगी। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं, तो इसके कारण क्लीनर का इफेक्ट कम हो जाएगा, जिससे टाइल्स पर लगे दाग आसानी से नहीं साफ होंगे।

क्या नींबू से टाइल्स को साफ कर सकते हैं? 

tiles cleaning tips

सफाई करने के लिए नींबू एक अच्छा विकल्प हो सकता है। आप नींबू के छिलके, नींबू का रस दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं और बार-बार टाइल्स गंदा होने वाली समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इसका इस्तेमाल के लिए सबसे पहले पानी गर्म करें। 

अब गर्म पानी में 1 नींबू का रस और 1 चम्मच बेकिंग पाउडर डालें। दोनों चीजों को मिलाकर लिक्विड तैयार करें और टाइल्स पर डाल दें। अब स्क्रब की मदद से टाइल्स को रब करें और साफ कपड़े से साफ कर दें।

इसे जरूर पढ़ें- चेहरे को चमकाने से लेकर सफाई तक, इन 10 चीजों में काम आता है नींबू

कैसे हटाएं किचन की टाइल्स से दाग? 

अगर आप किचन की टाइल्स से दाग हटाना चाहते हैं, तो इस तरह नींबू का इस्तेमाल  कर सकते हैं।   

  • 2 नींबू को टुकड़ों में काट लें। 
  • अब एक स्प्रे बोतल में नींबू का रस निचोड़ लें। 
  • इस बोतल में 1/2 कप पानी और 1/2 कप सिरका डालें। 
  • अब बोतल को अच्छे से शेक करें। 
  • इस स्प्रे का इस्तेमाल किचन में करें। 
  • नींबू से बने इस स्प्रे के उपयोग से किचन की बदबू दूर हो जाएगी। 

टाइल्स की सफाई करने का दूसरा हैक्स 

How to use tiles with lemon juice

लेमन जूस के साथ बेकिंग सोडे का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे न सिर्फ टाइल्स साफ होंगे, बल्कि खोई हुई चमक भी वापस आ जाएगी। इसके लिए आपको बस हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा, तो देर किस बात की आइए जानते हैं।  

  • एक स्प्रे बोतल में 1 कप नींबू के रस के साथ 1 ¼ कप बेकिंग सोडा मिला लें।
  • टाइल्स पर इस लिक्विड का स्प्रे करें और इसे टूथब्रश से हल्का-हल्का साफ करें।
  • अगर इससे भी गंदगी नहीं निकलती है, तो आप घोल में ½ कप लिक्विड साबुन भी मिला सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- गंदे किचन सिंक को बेकिंग सोडा से करें साफ, मिनटों में आ जाएगी चमक

 

नींबू से बनाएं ऑल-परपज क्लीनर

नीबू में एसिड पाया जाता है, जो जर्म्स और बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है। नींबू का उपयोग नेचुरल डिओडराइजर के रूप में किया जा सकता है। ऑल-परपज क्लीनर बनाने के लिए इस तरह करें नींबू का इस्तेमाल-

  • एक बड़े बोतल में 1/4 कप सफेद सिरका, 2 चम्मच बेकिंग सोडा, 1/2 नींबू का रस निचोड़ लें।
  • अब इसमें  4 कप गर्म पानी डालें। 
  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। 

अब इस क्लीनर का इस्तेमाल आप टाइल्स को साफ करने से लेकर कपड़े से दाग हटाने के लिए कर सकते हैं। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)  

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।