herzindagi
DIY kitchen towel cleaner

Kitchen Cleaning Hacks: किचन के कपड़े की जिद्दी चिकनाई चुटकियों में होगी साफ, बस पानी में मिलाएं ये 2 चीजें

How to clean oily kitchen cloth: यदि आपके भी किचन के कपड़े पर जिद्दी चिकनाई जम गई है और वो साफ करने के बावजूद भी नहीं हट रही तो पानी में दो चीजों को मिलाकर किचन के गंदे कपड़े को चुटकियों में साफ कर सकती हैं। आइए जान लें क्या है तरीका।
Editorial
Updated:- 2025-10-30, 18:02 IST

किचन हमारे घर का व्यस्त और महत्वपूर्ण हिस्सा है। जहां हमें साफ-सफाई का खास ख्याल रखना पड़ता है। अन्यथा हम और परिवार के सदस्य बीमार हो सकते हैं। रसोई में खाना पकाने के साथ हमें हर दिन क्लीनिंग भी करनी पड़ती है। वहीं खाना पकाते समय इस्तेमाल होने वाले तेल और मसाले किचन के टाइल्स और कपड़े से सफाई करने के दौरान उसपर जमने लगते हैं। ऐसे में अब हर दिन कपड़े की डीप क्लीनिंग करना आसान नहीं होता है। हम कुकिंग करने के बाद किचन में यूज होने वाले कपड़े की मदद से स्लैब, टाइल्स और गैस आदि को पोंछ देते हैं। इससे किचन में सफाई नजर आने लगती हैं, लेकिन सफाई वाला कपड़ा चिकनाई जमने की वजह से गंदा हो जाता है। ऐसे में उसमें से बदबू भी आने लगती हैं। जिसकी वजह से कपड़े से चिकनाई को हटाना जरूरी हो जाता है।

अगर आपके भी किचन में इस्तेमाल होने का सफाई वाला कपड़ा गंदा और चिकना हो गया है तो आज हम आपको बेहद आसान तरीका बताने जा रहे हैं। इस नुस्खे को मैंने खुद आजमाकर देखा है। इसके लिए बस आपको पानी में दो चीजों को मिक्स करना है और थोड़ी देर के लिए किचन के गंदे कपड़े को डुबोकर रखना है। इसके बाद कपड़े की सारी गंदगी बाहर निकल जाएगी। आइए जान लेते हैं किचन के गंदे कपड़े को चमकदार बनाने का घरेलू तरीका।

किचन के कपड़े से चिकनाई कैसे हटाएं?

आप इस लेख में नीचे बताए जा रहे तरीके को फॉलो करके किचन के चिकने कपड़े को चुटकियों में साफ कर सकती हैं।

homemade degreaser for kitchen rags

आवश्यक सामग्री

easy way to clean kitchen towels

घोल बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में पानी को अच्छी तरह उबाल लेना है।
  • अब फिटकरी को कूटकर या मिक्सर जार में डालकर उसको पीस लें।
  • पानी उबल जाने के बाद गैस बंद कर दें और उसमें पिसी हुई फिटकरी मिलाएं।
  • फिर आपको इसमें नींबू के निचोड़े हुए छिलके डालने हैं।
  • आखिर में इसमें सोडा वाटर डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

ये भी पढ़ें: 5 मिनट के इस ट्रिक से किचन का मैला कपड़ा हो जाएगा साफ, रोज-रोज नहीं पड़ेगी रगड़ने की जरूरत

greasy kitchen cloth home remedy

  • इस घोल में अब आपको किचन के चिकने कपड़े को डुबो देना हैं।
  • करीब आधे घंटे कपड़ों को इस घोल में डुबोकर रखें।

DIY kitchen towel cleaner

  • फिर पानी में डूबे हुए कपड़े निकालकर ब्रश की मदद से रगड़ें।
  • अब इन्हें साफ पानी से धोकर सुखा दें।
  • आप देखेंगी आपके कपड़े एकदम नए जैसे दिखने लगेंगे।

ये भी पढ़ें: किचन स्लैब साफ करने वाला कपड़ा हो गया है काला? उठाते ही आने लगती है घिन, पन्नी वाले इस 1 ट्रिक से पाएं नई जैसी चमक

यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।