herzindagi
copper bottle cleaning hacks

घर पर इस तरह बनाएं पीताम्बरी घोल, काला तांबे का जग भी चमकेगा नया जैसा

तांबे का जग आमतौर पर सभी घरों में मिल जाता है, इसे साधारण साबुन या जेल से साफ करना आसान नहीं है। इसलिए आज हम आपको पीतांबरी की तरह साफ करने वाले एक घोल के बारे में बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-01-13, 02:00 IST

तांबे का जग जिसे लोग पानी पीने के लिए यूज करते हैं। तांबे के जग में पानी पीने के कई स्वास्थ्य लाभ हमारे शरीर को मिलते हैं, इसलिए हर किसी के घर में बड़े बुजुर्ग तांबे के जग में पानी भरकर पीते हैं। तांबे के जग के अलावा घरों में तांबे का गिलास, थाली, लोट और कई दूसरे बर्तन होते हैं। पानी भरना तो ठीक है, लेकिन हर दिन पानी रखने के बाद बर्तन और जग काले पड़ जाते हैं। जहां दूसरे बर्तन पानी से साफ होते हैं, वहीं तांबे का जग पानी से काला पड़ता है। आपके भी घर का तांबे का जग रोज-रोज पानी भरने से काला पड़ गया है और दही, नींबू, सिरका और बेकिंग सोडा से साफ नहीं हो रहा है,तो आज हम आपको घर पर पितांबरी घोल बनाने की विधि बताएंगे। इस घोल से तांबे का बर्तन चुटकियों में चमक जाएगा और ज्यादा मेहनत भी नहीं करना पड़ेगा।

घर पर ही तांबे के जग और दूसरे बर्तन को साफ करने के लिए सामग्री

how to wash copper jug first time

  • एक गिलास पानी
  • 4-5 सूखी इमली
  • 3 चम्मच नमक
  • 2 नींबू के बारी कटे हुए टुकड़े

तांबे के जग को कैसे करें साफ

  • तांबे के जग को साफ करने के लिए सबसे पहले गैस ऑन करें और उसमें एक पतीले में एक गिलास पानी डालकर रखें।
  • पानी में उबाल आ जाए तो 4-5 सूखी इमली, तीन चम्मच नमक और 2 नींबू को बारीक टुकड़ों में काटकर मिक्स करें।
  • पानी को तब तक पकाएं, जब तक पानी उबालकर आधा न हो जाए।
  • पानी उबल जाए तो गैस बंद करें और जग में इस पानी को डालकर अच्छे से शेक करें।
  • अंदरी भाग में स्क्रबर डालकर अच्छे से रगड़ लें साथ ही पीतांबरी घोल को जग के बाहरी भाग में भी लगाकर अच्छे से साफ करें।
  • पानी में सभी चीजों की खटास होने के कारण तांबे के कालेपन को साफ करेगी।
  • स्क्रबर से सभी ओर रगड़ने के पानी से धो लें और एक बार फिर डिशवॉश जेलसे जग को साफ करें और धोकर साफ कपड़े से पोंछ लें।
  • जग को पोंछने के बाद उसे धूप में जरूर सुखाएं नहीं तो पानी के छींटे जग में फिर से दाग के निशान बनाएगी।
  • इसी तरह से आप बचे हुए घोल में तांबे और पीतल के दूसरे बर्तनों को साफ करें।

इसे भी पढ़ें: Cleaning Tips: पानी गर्म करने वाले पतीले में जम गया है सफेद खारापन या नमक तो इन तरीकों से करें साफ

तांबे के बर्तन साफ करते वक्त ध्यान देने वाली बातें

how to clean copper jug at home

  • हाथों में ग्लव्स जरूर पहने नहीं तो हाथ ड्राई हो सकती है।
  • बर्तनों को साफ करने बाद पोंछकर धूप में जरूर सुखाएं।

इसे भी पढ़ें: जली हुई लोहे का तवा हो या कड़ाही, घर पर पड़ी इस 1 चीज से होंगे नए जैसे

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

यह विडियो भी देखें

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।