तांबे-पीतल के बर्तन फिर से चमकेंगे नए जैसे, अपनाएं ये 3 घरेलू टिप्स

क्या आपके घर में रखे तांबे और पीतल के बर्तन अपनी चमक खो चुके हैं और काले पड़ गए हैं? ऐसे में आप इन्हें देकर नए बर्तन के बारे में सोच रहे हैं, तो ऐसा न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि आप इन्हीं पुराने बर्तन को साफ कर सकते हैं, और इन तांबे और पीतल के बर्तन का इस्तेमाल दोबारा कर सकते हैं। इन्हें साफ करने के लिए आपको आसान 3 घरेलू उपाय मिल जाएंगे। जिसे ट्राई करके आप अपने बर्तनों को कुछ ही समय में साफ कर सकते हैं। आर्टिकल में बताते हैं ये आसान हैक्स।
इमली से करें तांबे और पीतल के बर्तन साफ
आप इमली का इस्तेमाल अक्सर खाने में करते हैं। लेकिन आप इसका इस्तेमाल तांबे और पीतल के बर्तनों को साफ करने के लिए कर सकते हैं। इससे आपके बर्तन पहले की तरह साफ नजर आएंगे।
- इसके लिए आपको थोड़ी सी इमली लेकर इसे कुछ देर के लिए गर्म पानी में भिगोकर रखना है।
- जब यह हल्की सी नरम हो जाए तो इसके पल्प को अलग कर देना है।
- अब इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर इसे पूरे बर्तन में अच्छे से लगाकर रब करना है।
- ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपके बर्तन पर जमी गंदगी अच्छे से साफ हो जाएगी।
- फिर बर्तन को 10स से 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ देना है।
- इसके बाद पानी से बर्तन साफ कर लेना है।
- इससे आपके बर्तन की चमक बढ़ जाएगी।
सफेद सिरका इस्तेमाल करके साफ करें तांबे और पीतल के बर्तन
आपको अगर साफ-सुथरे बर्तन चाहिए, तो ऐसे में आप सफेद सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बर्तन अच्छे से साफ हो जाएंगे।
- इसके लिए आपको एक कटोरी में 2 चम्मच सफेद सिरका लेना है।
- इसमें आपको हल्का सा नमक डालना है।
- इसके बाद आपको इसे पूरे बर्तन पर डालकर अच्छे से स्क्रब से साफ करना है।
- फिर इसे ऐसे ही 10 मिनट के लिए छोड़ देना है।
- इसके बाद आपको पानी से बर्तन को साफ करना है।
- इससे आपके बर्तन पहले की तरह साफ हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: आप जानती हैं कि मिट्टी के दीयों को पीतल के बर्तनों पर रगड़ने से क्या होता है?
डिटर्जेंट नींबू और गरम पानी से करें तांबे-पीतल के बर्तन साफ
- एक बर्तन में गर्म पानी को उबालें। अब इसमें नींबू के छिलकों को डालकर हल्का सा गला लें।
- फिर इस पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट भी डालें।
- अब इस पानी को बर्तन में डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इसके बाद नींबू के छिलकों अच्छे से बर्तन पर रगड़े। जब तक गंदगी अच्छे से साफ न हो जाए।
- फिर इसे 10 से 15 मिनट के लिए रख दें।
- इसके बाद आपको पानी से इसे साफ करें।
- इसे सुखाएं और कपड़े से साफ करें।
- इससे आपके तांबे और पीतल के बर्तन साफ हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: जले हुए पैन के कालेपन और चिकनाई को साफ करने के लिए कारगर है किचन में रखी ये दो चीजें
इस तरह से आप अपने तांबे और पीतल के बर्तनों को साफ कर सकते हैं। इससे आपको बाजार से जाकर नए बर्तन लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।