जले हुए प्रेशर कुकर को सिर्फ 1 चीज से चुटकियों में करें साफ

अरे..जलने की बदबू आ रही है शायद कुकर में बन रहा खाना नीचे लग गया है। क्या आपके साथ भी ऐसा ही होता है कि प्रेशर कुकर में खाना बनाते वक्त खाना जल जाता है। जिसकी वजह से न सिर्फ खाने का स्वाद खराब हो जाता है बल्कि कुकर भी काला पड़ जाता है। खाना तो हम दूसरा बना लेते हैं, लेकिन कुकर को साफ करना मुसीबत बन जाता है।
कई बार लाख कोशिशों के बाद भी हम कुकर को पहले जैसा चमका नहीं पाते। क्या आप भी इस समस्या से परेशान हैं? अगर हां, तो आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं हैं क्योंकि आज हम आपको एक ऐसी चीज बता रहे हैं, जिसमें कई चीजों को मिलाकर कुकर को आसानी से साफ किया जा सकता है, कैसे? आइए जानते हैं।
नमक और ऑयल का करें इस्तेमाल
आप अपने कुकर को साफ करने के लिए ऑयल और नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि ऑयल जली हुई परत को आसानी से साफ करता है। आप कुकर को साफ करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
कैसे साफ करें?
- सबसे पहले एक बाउल लें और 2 चम्मच नारियल का तेल और 2 बड़े चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इस मिश्रण को कुकर में डालें और चम्मच की मदद से परत को हटाएं। परत को साफ करने के लिए हम पत्थर का टुकड़ा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- हम कुकर को बर्तन धोने वाला स्क्रब भी इस्तेमाल कर सकती हैं साफ करने के बाद इसमें गर्म पानी डालकर लगभग 10 से 15 मिनट के लिए रख दें।
- फिर कुकर को साफ पानी से धो लें। बस आपका कुकर चमकने लगेगा। अगर फिर भी नहीं हुआ तो पानी डालकर कुकर को गैस पर रखकर 5 मिनट के लिए पका लें।
इसे ज़रूर पढ़ें-धोने के बाद भी चिपका रहता है प्रेशर कुकर में खाना, तो अपनाएं ये आसान टिप्स
कॉर्न फ्लोर और नमक का करें इस्तेमाल
कॉर्न फ्लोर! यह हम क्या कह रहे हैं.....कॉर्न फ्लोर से कुकर कैसे साफ हो सकता है। अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो बता दें कि यह टिप कारगार है जिससे कुकर आसानी से साफ हो जाएगा। बस हमें इसका इस्तेमाल नमक के साथ करना होगा, कैसे? आइए जानते हैं।
कैसे साफ करें?
- इसके लिए आपको कुकर को पानी से आधा भरना होगा।
- फिर इसमें 4 चम्मच कॉर्न फ्लोर डालें।
- अब इसे तेज आंच पर 10-15 मिनट तक उबाल लें।
- जब प्रेशर कुकर ठंडा हो जाए, तब इसे नमक और डिश सोप से धो लें।
- इसके एक इस्तेमाल से आप पाएंगी कि कुकर से जला हुआ खाना अब हट चुका है।
कोक और नमक का करें इस्तेमाल
आप कुकर को साफ करने के लिए कोक और नमक का इस्तेमालकर सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है। बस नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- कैसे साफ करें?
- इसके लिए सबसे पहले कुकर में एक बोतल कोक और आधा कप नमक डालें।
- फिर इसे अच्छी तरह से मिला लें और कुकर को 5 मिनट के लिए साइड में रख दें।
- फिर कुकर को स्क्रब से साफ कर लें और पानी से धो लें। बस आपका कुकर बिल्कुल साफ हो जाएगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-कढ़ाही का कालापन निकालने के लिए अपनाएं ये उपाय
उपर्युक्त सभी युक्तियों से आप घर पर ही अपने जले हुए कुकर को आसानी से साफ कर सकती हैं। अगर आपको कोई और हैक पता है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@Freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।