जले हुए पैन के कालेपन और चिकनाई को साफ करने के लिए कारगर है किचन में रखी ये दो चीजें

कुकिंग के दौरान पैन में सब्जी या कोई डिश जल जाती है, जिसके दाग पैन में लगने के बाद बहुत मुश्किल से निकलते हैं। ऐसे जले हुए पैन को साफ करने के लिए इस क्लीनिंग टिप्स को फॉलो करें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-10-12, 18:53 IST
kitchen utensils cleaning hacks,

पैन या कड़ाही में सब्जी, ऑमलेट, पराठा या डोसा समेत कई सारी डिश बनाने के लिए किचन में इस्तेमाल किए जाते हैं। रोजाना पैन में सब्जी या कोई दूसरी डिश बनाने से तेल मसाले या डिश जलने के बाद चिपक जाते हैं, जिसे आप आसानी से साफ नहीं कर पाते। बर्तन में जली हुई चीज के निशान बर्तन की खूबसूरती को इस तरह से खराब करती है कि मन करता है कि बर्तन को फेंक दें या उसे बदलकर दूसरा बर्तन खरीद लें। आज के इस लेख में हम आपको बर्तन की सफाई के लिए एक बढ़िया तरीका बताएंगे जिसके बाद आप अपने बर्तनों में लगे पुराने से पुराने जले हुए दाग के निशान को आसानी से साफ कर पाएंगे और पुराने बर्तन की चमक भी लौट आएगी। 

पैन या कड़ाही में जले हुए निशान तो आम है, लेकिन रोजाना खाना पकाने से यूज किए जाने वाले मसाले और तेल के दाग भी आंच से जल-जलकर बर्तन के ऊपरी भाग और तले में चिपक कर गंदे हो जाते हैं। ऐसे में इस गंदगी से छुटकारा पाना इतना आसान नहीं है, रोजाना डिशवॉश से रगड़कर साफ करने के बावजूद भी पैन और कड़ाही में ये दाग बरकरार रहते हैं। ऐसे में जो हैक आज हम आपको बताएंगे वो बर्तन की सफाई के लिए बेस्ट है।

पैन और कड़ाही की सफाई के लिए सामग्री

cleaning tips.. ()

  • एल्युमिनियम फॉयल
  • डिशवॉश जेल
  • स्क्रब
  • 2 चम्मच कास्टिक सोडा
  • पानी

इसे भी पढ़ें: किचन में रखी इन सामग्रियों की मदद से करें चिपचिपेपन को दूर

कैसे करें पैन और कड़ाही की सफाई

pan cleaning tips

  • जली हुई पैन और कड़ाही की सफाई के लिए सबसे पहले पैन को सबसे पहले गर्म पानी में सिरका, डिटर्जेंट और ईनो डालकर मिक्स करें।
  • पानी में आधे घंटे के लिए कड़ाही और पैन को डुबोकर रखें।
  • बाद में पैन और कड़ाही को निकालकर उसमें कास्टिक सोडा का पेस्ट लगाएं।
  • पेस्ट बनाने के लिए एक कटोरी में कास्टिक सोडा, डिशवॉश जेल को मिक्स कर इसे अच्छे से पैन और कड़ाही में लगाकर 20-30  मिनट के लिए छोड़ दें।
  • आधे घंटे के बाद एक एल्युमिनियम फॉयल को लपेट कर गोलाकार में कर लें।
  • अब एल्युमिनियम फॉयल से कड़ाही और पैन को अच्छे से रगड़ें और जले हुए दाग और तेल मसाले को रगड़कर साफ कर लें।
  • पानी से धोकर अब स्क्रबर में डिशवाश जेल लगाएं और कड़ाही और पैन की सफाई कर साफ पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें: नॉनस्टिक बर्तन के तले या बैक साइड में जम गई है गंदगी और चिकनाई, तो इस तरह से करें साफ

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।