बचपन में मुरमुरे खाने का अपना एक अलग ही क्रेज होता है, जिसे मीठे खिले या फिर भुने चने के साथ खाने में बड़ा मजा आता था। आमतौर पर घरों में मुरमुरे से कई तरह के भारतीय स्नैक्स जैसे भेल पुरी, मुरमुरे की चिक्की, मुरमुरे के लड्डू आदि बनाए जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मुरमुरे बहुत ही साधारण सा इंग्रीडिएंट है जो अब लगभग हर भारतीय किचन में मिलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कैसे बनता है?
मुरमुरे जिसे आप कई तरह से इस्तेमाल करते होंगे उसके बनने के पीछे भी एक कहानी है और शायद आपको यकीन नहीं होगा कि इसे बनाना बहुत ही आसान है। हालांकि, व्यापारिक तौर पर मुरमुरे बनाने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे बिना मशीन के घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है, पर कैसे? आइए जानते हैं।
क्या है मुरमुरा?
मुरमुरा एक तरह का अनाज है जिसे चावल की मदद से तैयार किया जाता है। मुरमुरे को अंग्रेजी में पफेड राइस, कुरमुरा आदि नामों से भी जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे चावल से तैयार किया जाता है, लेकिन चावल की अलग-अलग किस्में हो सकती हैं। कहा जाता है कि इसे बनाने के लिए एक पूरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है, जो सबकी अलग-अलग हो सकती है।
इसे ज़रूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं कैसे बनता है साबूदाना? ऐसे किया जाता है उसे प्रोसेस
कैसे बनाता है मुरमुरा?
मुरमुर बनने का प्रोसेस कई महीनों तक चल सकता है। हालांकि, आजकल मशीनों के जरिए इस प्रोसेस को कुछ दिनों का कर दिया गया है।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले मोटे चावल को इकठ्टा किया जाता है और धोकर नमक डालकर सुखाया जाता है।
- फिर मुरमुरे बनाने वाली मशीन को लगभग 130 से 180 डिग्री सेल्सियस पर गर्म किया जाता है। (मुरमुरे अप्पम रेसिपी)
- व्यावसायिक रूप से मुरमुरा 130 से 180 डिग्री सेल्सियस के तापमान की भाप मुरमुरे बनाना बेस्ट माना जाता है।
- इसके बाद, मुरमुरे को ठंडा करके इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन रोस्ट करते वक्त भी नमक का इस्तेमाल किया जाता है।
घर पर कैसे बनाएं मुरमुरे?
क्या आपको पता है कि हम मुरमुरे बिना मशीन के भी बना सकते हैं। इसके लिए बस आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। मैं बता दूं कि मुरमुरे बनाने के लिए तमाम सामग्री इकट्ठा कर लें और इसके लिए आपको एक कटोरी चावल, एक चम्मच पानी, छलनी, दो कटोरी नमक की जरूरत होगी।
- सबसे पहले एक कटोरी में चावल लें और इसमें एक चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब चावल में इतना पानी डालें कि तमाम चावल गिले हो जाएं और नमक चावलों पर चिपक जाए। (मुरमुरे की चिक्की रेसिपी)
- अब एक पैन को हल्के फ्लेम पर गैस पर रखें और 5 मिनट गर्म होने दें। फिर पैन में नमक वाले चावल डालें और लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लें।
- आपको चावल को ज्यादा ब्राउन नहीं करना है। बस हल्का सुनहरा होने तक पकाना है और फिर एक प्लेट में निकाल लें।
- अब एक कढ़ाही में 2 कप नमक डालकर हल्की आंच पर गर्म कर लें और जब यह गर्म हो जाए तो इसमें चावल डालकर 10 मिनट तक पका लें।
- 10 मिनट बाद चावल के मुरमुरे बन जाएंगे जिसे आप छलनी की मदद से निकाल लें और ठंडा करने के बाद सर्व करें।
मुरमुरा से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स
- मुरमुरे आमतौर पर दक्षिण पूर्व एशिया और दक्षिण एशिया में पारंपरिक व्यंजनों के तौर पर खाए जाते हैं।
- सबसे पहले मुरमुरे को सन 1904 से पश्चिम में व्यावसायिक रूप से उत्पादित किया गया था। इसके बाद ही इसका प्रचलन नाश्ते या फिर स्नैक्स के तौर पर किया जाने लगा।
- आप मुरमुरे को ओवन में भी बना सकती हैं, बस आपको नमक में चावल को एक बाउल में करके रखना होगा।
हरजिंदगी की तरफ से आपको इसके पहले भी मुरमुरे से जुड़ी कई रेसिपीज के बारे में बताया जा चुका है। इसे आप किस तरह से खाते हैं ये पूरी तरह से आप पर निर्भर करता है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।