ब्रेकफास्ट में बनाएं मुरमुरे अप्पम, जानें आसान रेसिपी

अप्पम केरल का सबसे लोकप्रिय ब्रेकफास्ट है। इसे कुछ लोग लंच में भी बनाकर खाते हैं। यकीनन आपने सूजी के अप्पम, साबूदाना के अप्पम या चावल से बने अप्पम खाए होंगे। लेकिन आज हम आपको मुरमुरे से तैयार होने वाले अप्पम की आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप ब्रेकफास्टमें कुछ हेल्दी और टेस्ट रेसिपी ट्राई करना चाहती हैं, तो आप यह रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। इस आसान रेसिपी से आप मिनटों में मुरमुरे अप्पम तैयार कर सकती हैं औरब्रेकफास्टका भरपूर लुत्फ उठा सकती हैं। तो चलिए जानते हैं..
मुरमुरे अप्पम Recipe Card
घर पर आसानी से बनाएं मुरमुरे अप्पम।
Ingredients
- मुरमुरे -1 कप
- सूजी - आधा कप
- उबले और मैश किए आलू -4
- अदरक का पेस्ट- आधा चम्मच
- हरी मिर्च पेस्ट- आधा चम्मच
- नमक-स्वादानुसार
- तेल-1 चम्मच
- कटा हरा धनिया -1 कप
Step
- Step 1:
सबसे पहले मुरमुरे को धोकर उसे 5 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। फिर 5 मिनट के बाद इसे छन्नी में डाल कर छान लें।
- Step 2:
अब मुरमुरे, सूजी में मैश किए हुए आलू, अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट, नमक डालकर कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- Step 3:
अब आप इस मिश्रण के छोटे- छोटे आकार के बॉल्स बना लें। फिर अप्पम पैन को गरम करके इसके सांचों में हल्का-सा तेल लगाकर चिकना कर लें।
- Step 4:
अब मुरमुरे अप्पम को एक-एक करके इन सांचों में रखें। ढक्कन लगाकर 3-4 मिनट तक मध्यम आंच पर पका लें।
- Step 5:
जब अप्पम अच्छी तरह से पक जाएं तो इसे प्लेट में निकाल लें और चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
बनाने का तरीका
- मुरमुरे के अप्पम बनाने के लिए सबसे पहले मुरमुरे को धोकर उसे 5 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। ध्यान रहे कि मुरमुरे को अधिक समय तक पानी में भिगोकर नहीं रखें।
- अब मुरमुरे को एक बड़े बाउल में डालें और इसमें मैश किए हुए आलू, सूजी, नमक, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट आदि डालकर कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। (मुगलई आलू की रेसिपी)
- इस मिश्रण के अप्पम के आकार के छोटे छोटे बॉल्स बना लें। अब अप्पम पैन को गर्म कर लें और सांचों में हल्का- सा तेल लगाकर चिकना कर लें।
- अब मुरमुरे की बनी बॉल्स को एक-एक करके सांचों में रख दें। फिर ढक्कन लगाकर 3-4 मिनट तक मध्यम आंच पर पका लें।
- एक बार अप्पम मेकर का ढक्कन हटा कर देखें अगर यह गोल्डन कलर का हो गया हो, तो इसे पलट कर दूसरी तरफ से सेक लें।
- जब यह दोनों तरफ से सिक जाए, तो पैन से निकाल कर प्लेट में शिफ्ट कर लें और गरमागरम मुरमुरे के अप्पम को हरा धनिया या पुदीने की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
इसे ज़रूर पढ़ें- घर पर बनाएं केरल की टेस्टी रेसिपी रवा अप्पम, जानें तरीका
Image Credit- (@Freepik and Hindustan.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।