क्या है Pesto? भारत के इस भाषा से लिया गया है इस अमेजिंग डिश का नाम

Pesto का इस्तेमाल अक्सर इटैलियन रेसिपी में किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस Pesto का नाम भारतीय शब्द से लिया गया गया है।

 
Italian pesto name meaning

पेस्टो एक इटैलियन सॉस है जो कि पारंपरिक रूप से जेनोआ, इटली से आती है। इसका उपयोग इटैलियन व्यंजनों में किया जाता है। इसे बेसिल (तुलसी), लहसुन, पाइन नट्स (चिलगोज़ा), पार्मेज़ान चीज़ और ऑलिव ऑयल से बनाया जाता है। चूंकि यह एक इटेलियन व्यंजन है इसलिए इसका नाम इतालवी भाषा के "pestare" शब्द से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है "क्रश करना" या "पीसना"। इसका ये नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि पारंपरिक रूप से पेस्टो को मोर्टार और पेस्टल का उपयोग कर फ्रेश सामग्री को पीसकर बनाया जाता था।

भारत के इस भाषा से लिया गया है नाम

वहीं बहुत से लोगों का मानना है कि पेस्टो शब्द को भारतीय भाषा संस्कृत से भी लिया गया है। संस्कृत के 'पिष्ट' शब्द से ही पेस्टो बना है। संस्कृत भाषा के पिष्ट शब्द का अर्थ है पिसना या पिसा हुआ। पिष्ट शब्द से ही भारतीय हिंदी भाषा का पिसना बना है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि 'पेस्टो' भी संस्कृत के 'पिष्ट' से लिया गया है। पेस्टो के नाम से जुड़ी जानकारी हालही में मास्टर शेफ रणवीर बरार ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर की है, जिसके बारे में आज हमने आपको इस लेख में बताया है।

पेस्टो बनाने में किया जाता है इन चीजों का इस्तेमाल:

Origin of pesto sauce name

  • तुलसी (Basil): पारंपरिक जेनोवेसे पेस्टो में ताजा तुलसी का इस्तेमाल होता है।
  • लहसुन (Garlic): ताजगी और तीखापन जोड़ने के लिए लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है।
  • पाइन नट्स (Pine Nuts): पेस्टो में एक खास बनावट और स्वाद देने के लिए।
  • पार्मेज़ान चीज़ (Parmesan Cheese): पेस्टो को क्रीमी और स्वादिष्ट बनाने के लिए पाइन नट्स का उपयोग किया जाता है।
  • ऑलिव ऑयल (Olive Oil): ऑलिव ऑयल का उपयोग सभी सामग्री को मिलाने और एक चिकनी सॉस बनाने के लिए।
  • पेस्टो को विभिन्न प्रकार के पास्ता, सूप, सलाद और सैंडविच में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका ताजगी भरा स्वाद और सुगंध इसे एक लोकप्रिय सॉस बनाता है।

भारत में पेस्टो का इस्तेमाल:

Meaning of pesto,

भारत में भी तुलसी और लहसुन जैसी सामग्री का उपयोग कई व्यंजनों में किया जाता है, जिससे भारतीय लोग भी पेस्टो के स्वाद लेते हैं।

इसे भी पढ़ें: रोटी और पराठे के लिए आटे में तेल और घी कब डालना चाहिए? जानें रणवीर बरार से

इटैलियन खाना भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय है और पेस्टो भी धीरे-धीरे भारतीय रसोइयों में अपनी जगह बना रहा है। भारतीय लोग अक्सर इसे अपनी पसंद के अनुसार भारतीय सामग्रियों का इस्तेमाल कर बनाते हैं, जैसे कि तुलसी की जगह धनिया (Coriander) या पाइन नट्स की जगह काजू (Cashew) का उपयोग कर इंडियन स्टाइल पेस्टो तैयार करते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP