herzindagi
makki ki roti

मक्के की रोटी बेलने में आती है दिक्कत? इस गरम पानी वाली ट्रिक से बिना टूटे फूलेंगी रोटियां

यदि आप मक्का की रोटी बनाना चाहती हैं, लेकिन उसके टूटने के [र से आप उसे बनाने से कतरा रही हैं तो उबलते पानी की जादुई ट्रिक आपके बेहद काम आ सकती है। जानते हैं, इस लेख के माध्यम से... 
Editorial
Updated:- 2025-12-18, 14:28 IST

सर्दी के मौसम में अक्सर लोग हरी सब्जियों का सेवन करते हैं। उन्हीं में से एक है सरसों का साग। सरसों का साग न केवल सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि खाने में भी टेस्टी होता है, लेकिन अगर उसे मक्का की रोटी के साथ ना खाया गया हो तो टेस्ट थोड़ा अधूरा लगता है, लेकिन मक्के की रोटी बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। अक्सर लोग यह शिकायत करते हैं कि मक्का का आटा गूंथते वक्त वह बिखर जाता है या रोटी बेलते समय किनारों से फट जाती है। इसका मुख्य कारण है आटे में ग्लूटेन नहीं होना। जी हां, इसके कारण आटे को बाइंडिंग करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यदि आप भी मक्के की रोटी केवल इसलिए नहीं बनाती क्योंकि उसके टूटने का डर रहता है तो उबलता पानी आपके बेहद काम आ सकता है। उबलते पानी की ये ट्रिक आपके एक्सपीरियंस को पूरी तरीके से बदल देगी। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मक्का की रोटी को बनाने की सीक्रेट रेसिपी क्या है। पढ़ते हैं आगे... 

कैसे उबलते पानी से बनाएं मक्का की रोटी?

इसे बनाने के लिए आपके पास मक्का का आटा, पानी, नमक और अजवाइन होना बेहद जरूरी है। अब आप सबसे पहले एक गहरे बर्तन में पानी को तब तक उबालें जब तक उसमें बुलबुले आने शुरू हो जाएं। हल्के गुनगुने पानी से वह लचीलापन नहीं आएगा। अब आपको उबलते पानी में थोड़ा सा नमक और अजवाइन डालनी है। 

makki ki roti (2)

अब गैस धीमी करें और मक्का का आटा डालकर चम्मच से अच्छी तरीके से मिला दें। आटा थोड़ा सूखा लग सकता है, लेकिन घबराएं नहीं। गैस बंद कर दें और बर्तन को ढक्कन से ढक कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। 10 मिनट बाद आटा फूल जाएगा और वह नरम हो जाएगा। 10 मिनट बाद जब आटा छूने लायक हल्का गर्म हो तब उसे एक बड़ी परात में निकालें। अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और आटे को 3 से 4 मिनट तक अच्छी तरीके से मसलें। 

इसे भी पढ़ें - How To Keep Honey Soft In Winter: ठंड में जम जाता है शहद? तो इन 3 तरीकों से इसे दोबारा करें सही

 अब आटा आपका लचीला हो जाएगा कि आप इसे आसानी से बेल सकती हैं। अब आप आटे के लोई बनाएं। अगर आपको फिर भी डर लग रहा है तो प्लास्टिक शीट या बटर पेपर के बीच में मक्का की लोई रखकर बेलें। इससे रोटी बिल्कुल भी नहीं फटेगी। 

makki ki roti (3)

अब तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें। रोटी डालें और दोनों तरीकों से हल्का सुनहरा होने तक सेकें। फिर सीधे आंच पर फुलाएं।

इसे भी पढ़ें -जले हुए फ्राई पैन को रगड़ना छोड़ें, नींबू का ये हैक चमका देगा बर्तन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।