Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:50 PM IST

क्या आप जानती हैं भारतीय और इंडोनेशियन खाने में अंतर?

आज हम आपको इस लेख में भारतीय और इंडोनेशियाई खाने के बीच अंतर बताने वाले हैं। इस लेख को जरूर पढ़ें।
Updated:- 2022-12-21, 13:36 IST
indian and indonesian food in hindi

हमारे देश में कई मसालों को मिलाकर खाना बनाया जाता है लेकिन क्या बाकी देशों में भी ऐसा ही है? कई देश और राज्य ऐसे हैं जहां का खाना काफी हद तक एक सा होता है लेकिन फिर भी उनमें भिन्नता होती है। आज हम आपको इस लेख में भारतीय और इंडोनेशियाई खाने के बीच का अंतर बताने वाले हैं। लेकिन इनमें बहुत समानता भी है। तो आइए जानते हैं भारतीय और इंडोनेशियाई खाने के बीच का अंतर।

क्या है इनके बीच अंतर

indian food

भारतीय खाना और इंडोनेशियाई खाना एक जैसे ही लगते हैं लेकिन फिर भी कुछ चीजें हैं जो इन्हें एक दूसरे से अलग करती हैं। आइए जानते हैं कौन-सी चीजें हैं ये।

भारतीय खाना अधिक मसालेदार होता है

माना जाता है कि इंडोनेशियाई खाना भारतीय खाना बनाने के तरीकों से प्रेरित है। लेकिन फिर भी भारतीय खाना ज्यादा गर्म और मसालेदार होता है। भारत में खाना बनाने के लिए तरह-तरह के मसालों का उपयोग किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें-कैसे बनाए जाते हैं मुरमुरे? जानें इसके प्रोसेस से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

चावल के साथ रोटी

chawal with roti

अक्सर आपने देखा भी होगा और खाया भी होगा, की भारत में चावल के साथ रोटी भी परोसी जाती है क्योंकि जब भी थाली लगाते हैं तो उसमें सभी चीजों को डालते हैं। लेकिन इंडोनेशियाई खाने में ऐसा नहीं होता है। वहां चावल के साथ रोटी नहीं परोसी जाती है।(सॉफ्ट रोटी बनाने के हैक्स)

भारत में हैं वीगन खाने के बहुत ऑप्शन

दरअसल हमारे देश में कई ऐसे लोग है जो मांस नहीं खाते हैं और और कुछ लोग वीगन हैं(देखें वीगन के लिए 2 मजेदार रेसिपीज)। ऐसे में हमारे देश में इंडोनेशियाई खाने के मुकाबले कई सारी डिशेज हैं जो वीगन लोग खा सकते हैं। लेकिन इंडोनेशिया में ऐसा नहीं है।

भारतीय और इंडोनेशियाई खाने में समानता

similarities in food

जब अंतर की बात की जा रही है तो थोड़ी समानताएं भी बताई जानी चाहिए। दोनों खानों में कई सारी समानताएं भी हैं जैसे- उनके और हमारे मसालें काफी हद तक एक से हैं, दोनों ही जगह चावल (बासमती चावल बनाने के टिप्स) पसंद किया जाता है और खाया जाता है और दोनों ही जगह फ्रेश सामग्री का ही इस्तेमाल किया जाता है। कुछ लोगों के घर में अपना अलग सब्जी गार्डन होता है।

इसे जरूर पढ़ें-Year Beginner: जानें साल 2023 में किन फूड ट्रेंड्स का हो सकता है बोलबाला

आपको किस देश का खाना सबसे ज्यादा पसंद है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।