जब भी कीटो डाइट की बात आती है तो महिलाएं अपनी डाइट में अलसी के आटे को जोड़ती हैं। अलसी का आटा ना केवल सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि यह बेहद स्वादिष्ट भी होता है। लेकिन महिलाओं को पता ही नहीं है कि वे कैसे अलसी का आटा घर पर बना सकती हैं और इसके क्या फायदे हैं। यदि आप भी उन्हीं महिलाओं में से हैं तो आज का हमारा लेख आपके लिए है। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अलसी का आटा बनाएं और इसके क्या फायदे हैं। पढ़ते हैं आगे...
अलसी का आटा बनाने की विधि
- सबसे पहले आप अलसी के बीजों को अच्छे से साफ कर लें और उन्हें कपड़े में फैला लें।
- अब एक मध्यम आंच पर अलसी को भून लें और जब अलसी हल्के भूरे रंग की हो जाए तो गैस को बंद कर दें।
- अब आप अलसी के बीजों को ठंडा होने के लिए रखदें।
- अब इन्हें मिक्सी में पीस लें। ध्यान रहे कि आप बीच-बीच में मिक्सी को बंद कर लें।
- ऐसे में आप 30 से 40 सेकंड तक अलसी को पीसें और फिर मिक्सी को बंद करें फिर थोड़ी देर बाद मिक्सी को 30 से 40 सेकंड तक फिर चलाएं और फिर बंद करें। ऐसा आप तब तक करें जब तक अलसी का आटा पीस नहीं जाता।
- आप ज्यादा देर तक ग्राइंड करेंगे तो ग्राइंडर गर्म हो सकता है और इससे अलसी अपना तेल छोड़ सकती हैं।
अलसी के आटे के फायदे
- बता दें, अलसी के आटे में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र के लिए बेहद उपयोगी होता है। इससे जुड़ी एक रिसर्च भी सामने आई है जो बताती है कि इसमें फाइबर है।
- जो महिलाएं अपना वजन कम करना चाहती हैं वे अपनी डाइट में अलसी के आटे को जोड़ सकती हैं।
- इसके अंदर प्रोटीन पाया जाता है, ऐसे में जो महिलाएं जिम जा रही हैं वे अपनी डाइट में अलसी के आटे को जोड़ सकती हैं।
- अलसी के आटे के सेवन से त्वचा और बालों को भी फायदा हो सकता है। इसके अंदर ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है।
कैसे करें अलसी के आटे का उपयोग
आप अलसी के आटे से रोटी या पराठा बना सकती हैं। इससे अलग सलाद और सूप में इस आटे को मिलाकर खाने से भी महिलाओं को फायदा होता है। कुछ लोग स्मूदी और जूस में अलसी के आटे को मिलाकर खाती हैं। इससे अलग रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच अलसी के आटे को लेने से फायदा हो सकता है।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों