Guru Nanak Jayanti 2024: अयोध्या के इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे में कर आएं गुरु नानक देव के दर्शन, नहीं जाना पड़ेगा अमृतसर

गुरु नानक जयंती के दिन लगभग हर कोई दर्शन के लिए जगह-जगह गुरुद्वारे जाता है। कई लोग इस दिन अमृतसर जाना चाहते हैं, लेकिन छुट्टी और बजट कम होने की वजह से ट्रिप प्लान नहीं कर पाते।
image
image

अयोध्या जिसे राम नगरी के नाम से जाना जाता है। लेकिन यह शहर केवल हिंदुओं ही नहीं बल्कि सिखो के लिए भी खास है। यहां एक ऐसा गुरुद्वारा है, जहां दर्शन के लिए केवल सिख धर्म के लोग ही नहीं बल्कि हर धर्म के लोग जाते हैं। यह ऐतिहासिक गुरुद्वारा माना जाता है, यहां दर्शन के लिए आने वाले लोगों का मानना है कि गुरु नानक देव जी नजरबाग व ब्रह्मकुंड गए थे। यह मंदिर राम मंदिर से मात्र 200 किमी की ही दूरी पर स्थित है। इसलिए इस मंदिर को और भी ज्यादा खास माना जाता है।

गुरु नानक पर्व इस साल 15 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में इस पर्व में अधिकतर लोग अमृतसर के गोल्डन टेंपल में दर्शन का प्लान बनाते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको गुरुद्वारे दर्शन से जुड़ी जानकारी विस्तार से देंगे।

गुरुद्वारा नजरबाग और गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड में

famous nazarbagh gurudwara in ayodhya must visit on guru nanak jayanti 2024

आप 15 नवंबर के दिन गुरुद्वारा नजरबाग और गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड के दर्शन और आर्शीवाद के लिए जा सकते हैं। पहली बार जब गुरु नानक जी अयोध्या आए, तो इस जगह पर एक बाग था। जिसके बाद ही इस जगह का नाम नजरबाग पड़ा। माना जाता है कि हरिद्वार से जगन्नाथपुरी जाते हुए यहां आए थे।

इसे भी पढ़ें- Guru Nanak Jayanti पर इस बार नहीं जा पा रहे हैं गोल्डन टेंपल, तो हरियाणा वाले इन 3 सुंदर गुरुद्वारों में जा सकते हैं दर्शन करने

कैसे पहुंचे गुरुद्वारा नजरबाग?

gurudwara

  • ट्रेन से- अयोध्या रेलवे स्टेशन से गुरुद्वारा तक पहुंचना आसान है। रेलवे स्टेशन से गुरुद्वारा लगभग 2-3 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां से आप ऑटो, टैक्सी, या रिक्शा द्वारा गुरुद्वारा तक पहुंच सकते हैं। । स्टेशन से गुरुद्वारा तक पहुंचने में आपको मात्र 10-15 मिनट का समय लगेगा।
  • बस से कैसे पहुंचे- आप अयोध्या बस स्टेशन या फैजाबाद बस स्टेशन से भी यहां पहुंच सकते हैं। : फैजाबाद बस स्टेशन से अयोध्या लगभग 7-8 किलोमीटर दूर है।
  • फ्लाइट से- लखनऊ हवाई अड्डे से यहां पहुंचने में भले ही आपको ज्यादा समय लगे, लेकिन यहां से सड़क सुविधा अच्छी है। आप लखनऊ चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे से भी आ सकते हैं। इसके लिए आपको करीब 140 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी।
  • स्थानीय परिवहन- अगर शहर में ही और गुरुद्वारा दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, तो रिक्शा और टैक्सी नजरबाग गुरुद्वारा आ सकते हैं। नजरबाग गुरुद्वारा पहुंचने पर, आप यहां की शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण का आनंद ले सकते हैं।
  • यह देश के फेमस गुरुद्वारा में से एक है। इसलिए यहां जाना आपको अच्छा लगेगा।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं।

साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP