Ayodhya Deepotsav 2024 में शामिल होने के लिए मिल सकता है फ्री में पास, जानें कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

अयोध्या में आयोजित होने वाला प्रभु श्री राम का दीपोत्सव हर साल लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस साल होने वाले दीपोत्सव की तैयारियां भी अयोध्या में शुरू हो गई हैं। यह दीपोत्सव इसलिए इस बार सबसे अलग होगा क्योंकि एक बार फिर दीप जलाने का एर नया रिकॉर्ड बनने वाला है। दीपोत्सव का आयोजन करने वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने एक अलग वेब पोर्टल लॉन्च किया है और इसके जरिए लोग ऑनलाइन दीपोत्सव का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन कई लोग हैं, जो ऑनलाइन की बजाय अयोध्या जाकर दीपोत्सव का हिस्सा बनना चाहते हैं। अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं, तो आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
ध्यान रखें कि बिना पास के आप अयोध्या दीपोत्सव में भाग नहीं ले सकते। रिपोर्ट्स का मानें तो इस बार दिवाली पर लगभग 26 लाख दिए जलाए जाने वाले हैं। हालांकि, इसका कंफर्म डाटा अभी सामने नहीं आया है।
कैसे कर सकते हैं Ayodhya Deepotsav 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन

- सबसे पहले आपको https://uptourism.gov.in/ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- यहां वेबसाइट पर आको ऊपर की तरफ सर्च बार नजर आएगा।
- यहां जाकर आपको Ayodhya Deepotsav 2024 लिखकर सर्च करना है।
- यहां आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
- इसमें सभी डिटेल्स भरने के बाद पर्स जनरेट हो जाएगा। ध्यान रखें यहां आपसे ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और आईडी प्रूफ भी मांगा जाएगा।
- अब जिस दिन आप दीपोत्सव में शामिल होने जा रहे हैं, उस दिन इस पास के सात अपना आधार कार्ड साथ लेकर आएं।
- रजिस्ट्रेशन सबके लिए फ्री है, इसलिए आपको ज्यादा खर्च नहीं करना होगा।
- दीपोत्सव देखने के बाद आप अयोध्या में फेमस मंदिरों के दर्शन करने का भी प्लान बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- अयोध्या में कितने दिनों का होगा दीपोत्सव, यात्रा से पहले जान लें पूरी जानकारी
Ayodhya Deepotsav 2024 में इस बार क्या होगा खास

- राम मंदिर के लोकार्पण के बाद यह पहला दीपोत्सव होने वाला है। इसलिए इस बार का दीपोत्सव सबसे ज्यादा खास है।
- दीपोत्सव में हर बार राम की पैडी पर दिए जलाने का रिकॉर्ड टूटता है। इस बार भी ऐसा नजारा आपको देखने को मिलेगा।
- दीपोत्सव में इस बार रामकथा पार्क में आधुनिक टेक्नोलॉजी के आधार पर सांस्कृतिक मंच का आयोजन होगा।
- मेगा ड्रोन शो का नजारा भी आपको देखने को मिलेगा। यहां आप 500 ड्रोन के साथ 15 मिनट का शानदार प्रदर्शन देख पाएंगे।
- ड्रोन शो सरयू घाट और राम की पैड़ी के ऊपर होगा। जिसमें आपको रामायण के प्रसिद्ध दृश्यों को दिखाया जाएगा।
- दीपोत्सव में बेहद खास झांकियां भी होने वाली है, जो आपके दिन को खास बना देगी।
- अगर आप अयोध्या राम मंदिर के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो आप दीपोत्सव के दौरान जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- श्री राम के दर्शन के लिए अभी तक नहीं गए हैं अयोध्या, तो यह टूर पैकेज आएगा काम
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।