गुरु नानक पर्व 15 नवंबर, शुक्रवार को मनाया जाने वाला है। ऐसे में लोगों को 3 दिन की छुट्टी एक साथ मिलने वाली है। शुक्रवार के दिन पर्व पड़ने की वजह से शनिवार और रविवार की छुट्टी भी साथ में मिल रही है। ऐसे में लोग 3 दिन की छुट्टी में कहीं दूर घूमने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप हरियाणा से कहीं अच्छे गुरुद्वारे दर्शन के लिए जाना चाहते हैं, लेकिन इस बार आपका प्लान अमृतसर जाने का नहीं है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ अच्छे और बड़े गुरुद्वारे के बारे में बताएंगे, जो हरियाणा से ज्यादा दूर नहीं है।
माना जाता है कि जब श्री गुरु नानक देव दक्षिणी दौरे पर थे, तो वह हरियाणा के जींद में इसी जगह पर रुके थे। वह दिल्ली जाते समय गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी रुके थे। इसलिए यह हरियाणा में इस गुरुद्वारे को सबसे खास माना जाता है। यह गुरुद्वारा विशाल है और सुंदर भी। आप यहां जींद रेलवे स्टेशन से आ सकते हैं। गुरुद्वारे की बीच एक बड़ा सरोवर भी है, जो इसे और भी खूबसूरत बनाता है।
इसे भी पढ़ें- हरियाणा में बच्चों के घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगहें, आप भी लेकर जाएं
अगर आप हरियाणा से ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते हैं, तो दिल्ली के इस बंगला साहिब गुरुद्वारे में जा सकते हैं। इसका निर्माण 1783 में सिख जनरल सरदार भगेल सिंह ने किया था। यहां गुरु नानक पर्व के दिन माहौल अलग ही होता है, लेकिन अन्य दिनों पर भी आपको यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करते हुए दिखेंगे। बंगला साहिब में भी एक तालाब है, जिसे लेकर भक्तों का मानना है कि तालाब के पानी में बीमारी का उपचार करने के गुण हैं। यह दिल्ली में बेस्ट गुरुद्वारा में से एक माना जाता है।
इसे भी पढ़ें- Gita Mahotsav 2024: गीता जयंती का हिस्सा बनने आ रहे हैं हरियाणा, तो इन 3 जगहों पर घूमकर जाना न भूलें
माना जाता है कि इस गुरुद्वारे में भी गुरु नानक जी ने अपने कदम रखे थे। इसलिए इस जगह को भी भक्त सबसे खास गुरुद्वारे में से एक मानते हैं। यहां बस, कार और रेलवे स्टेशन से पहुंचना आसान है। लेकिन बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से आपको गुरुद्वारे के लिए अलग से ऑटो बुक करना होगा। आप अपने पूरे परिवार के साथ यहां गुरु नानक पर्व के दिन दर्शन के लिए आने का प्लान बना सकते हैं। कुरुक्षेत्र में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं।
साथ ही आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, Dainik Jagran
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।