Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

पंजाब की इन 3 जगहों को देखने के लिए विदेश से आते हैं लोग, क्या आपने देखा

अगर आप पहली बार पंजाब में घूमने जा रहे हैं, तो आपको किसी ऐसी जगह पर जाने का प्लान बनाना चाहिए, जो घूमने के साथ आपको पंजाब के समृद्ध इतिहास के बारे में भी बताएगी।   
Updated:- 2024-08-06, 18:15 IST
punjab famous place where foreigner travellers visit

पंजाब की संस्कृति और परंपराएं बहुत ही अनूठी और जीवंत हैं। पंजाब में कई प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। इसका इतिहास बहुत ही बहुत ही गौरवशाली है। जलियांवाला बाग, वाघा बॉर्डर, महाराजा रणजीत सिंह संग्रहालय, और किला मुबारक जैसी जगहें इस राज्य की ऐतिहासिक धरोहर को दर्शाती हैं।

इसके अलावा पंजाब में मनाए जाने वाले त्योहार और मेले जैसे कि बैसाखी, लोहड़ी, और गुरुपर्व बहुत धूमधाम से हर साल से मनाए जाते हैं। पंजाब का हस्तशिल्प, विशेष रूप से फुलकारी, पंजाबी जूती और लकड़ी के कारीगर पुरी दुनिया में फेमस है।

अमृतसर

Punjab Famous Tourist Attractions for Foreigners

पंजाब में घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगहों में अमृतसर का नाम सबसे ऊपर है। अमृतसर का सबसे प्रमुख आकर्षण स्वर्ण मंदिर है। यहाँ की पवित्रता, शांति, और लंगर सेवा खाने दुनिया भर से लोग आते हैं। स्वर्ण मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि वास्तुकला के दृष्टिकोण से भी अच्छी है।

इसकी सुनहरी परत और पानी से घिरे होने के कारण इसकी सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ जाती है।  स्वर्ण मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि वास्तुकला के दृष्टी से भी फेमस है। इसके अलावा आप स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग और वाघा बॉर्डर भी घूमने जा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Phagwara Punjab Travel: पंजाब के फगवाड़ा के आसपास में मौजूद शानदार हिल स्टेशन्स, घूमे बिना नहीं रह पाएंगे आप

 

जालंधर घूमने क्यों जाएं

Top Places to Visit in Punjab for International Travelers

जालंधर एक प्राचीन शहर है, जिसे  ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यहां  वंडरलैंड थीम पार्क और पुष्पांजलि मंदिर भी परिवार के साथ घूमने के लिए लोकप्रिय हैं। मंदिर के परिसर में एक सुंदर तालाब है और यहां नवदुर्गा की पूजा की जाती है। इसके अलावा इमाम नासिर मस्जिद, यह 800 साल पुरानी मस्जिद जालंधर के सबसे पुराने धार्मिक स्थलों में से एक है। 

इसे भी पढ़ें- Ludhiana में परिवार के साथ बनाएं एक दिन का ट्रिप प्लान, अच्छी हैं ये 3 जगह

लुधियाना

ludhiana

लुधियाना पंजाब का एक औद्योगिक शहर है, इसे 'भारत का मैनचेस्टर' कहा जाता है। यह शहर रूरल हेरिटेज म्यूजियम और महाराजा रणजीत सिंह वॉर म्यूजियम के लिए प्रसिद्ध है। इस संग्रहालय में आपको पंजाब के महान शासक महाराजा रणजीत सिंह की वीरता और उनके शासनकाल की ऐतिहासिक वस्तुओं और चित्रों को देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप यहां श्री दुर्गा माता मंदिर, गुरुद्वारा श्री माने लिबास, महाराजा रणजीत सिंह संग्रहालय, विक्टोरिया जलाशय और रूरल हेरिटेज म्यूजियम जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। भारत में परिवार के साथ घूमने के लिए अच्छी जगह कई सारी हैं।

पटियाला

पटियाला अपनी शाही विरासत और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है। पटियाला के बाजार, जैसे कि पटियाला की शाही मार्केट और हस्तशिल्प बाजार, जहां आपको पारंपरिक पंजाबी कपड़े, जूती, और सजावटी आइटम देखने को मिलेंगे। पटियाला का राज महल, रियासत की शाही विरासत का हिस्सा है। इसमें शाही काल की वस्तुएं, चित्र और सजावटी सामग्री देखने को मिलेंगी।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।