ग्रीन टी बेहद फायदेमंद होती है। इसके सेवन से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। रोजाना ग्रीन टी पीने से वजन कम होता है और मधुमेह, हृदय रोग, कैंसर सहित कई बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। यही कारण है कि आजकल ज्यादातर लोग चाय या कॉफी के बजाय ग्रीन टी पीते हैं। लेकिन क्योंकि ग्रीन टी कड़वी होती है, इसलिए लोग इसे पीना पसंद नहीं करते हैं।
अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं,जिन्हें ग्रीन टी पीना पसंद नहीं है तो आपको कुछ टिप्स अपनानी चाहिए। ग्रीन टी के स्वाद को कैसे बढ़ाएं इस विषय में हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की उन्होंने बताया है कि ऐसे कई तरीके हैं, जिनसे ग्रीन टी के फ्लेवर को बढ़ाकर इसे एन्जॉय किया जा सकता है। अगर आप भी ग्रीन टी को टेस्टी बनाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
गुलाब की सूखी पंखुड़ियों से बढ़ेगा स्वाद
हालांकि, बाजार में रोज़ ग्रीन टी आसानी से मिलती है। लेकिन वह बेहद महंगी होती है, जो हमारी जेब पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में आपको ताजा गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए। गुलाब ग्रीन टी को टेस्टी बना देगा। जिससे आप इसे आसानी से पी सकती हैं। बस इसके लिए ग्रीन टी में कुछ गुलाब की पंखुड़ियां डालें और फिर सुंगध और स्वाद दोनों का आनंद उठाएं।
नींबू का रस
अगर आपको ग्रीन टी पीना पसंद नहीं है तो आपको इसमें नींबू का रस डालना चाहिए। नींबू का रस ग्रीन टी के स्वाद को बदल देगा। जिससे आप इसे आसानी से पी पाएंगी। नींबू का रस सिट्रीक फ्लेवर देगा। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि आपको नींबू का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना है। अन्यथा ग्रीन टी का वास्तविक स्वाद खत्म हो जाएगा। जिसके कारण आप ग्रीन टी का पूरा लाभ नहीं उठा पाएंगी।
अरोमा एन्जॉय करें
एक्सपर्ट शिखा अग्रवाल शर्मा ने हमें बताया है कि जिन लोगों को ग्रीन टी कड़वी लगती है, उन्हें इसके अरोमा को इन्जॉय करना आना चाहिए। किसी भी चीज का अरोमा हमारी नसों को शांत करता है, जिससे हम अच्छा और हल्का महसूस करते हैं। ऐसे में जब भी आप ग्रीन टी पिएं तो इससे पहले इसे सूंघने की कोशिश करें। शुरुआत में आपको थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन कुछ समय बाद आप ग्रीन टी का आनंद लेना शुरू कर देंगे। इसके साथ ही आपको ग्रीन टी को ज्यादा बार डिप भी नहीं करना चाहिए। केवल एक या दो बार डिप करना काफी है। (चाय के स्वाद को बढ़ाने का तरीका)
इसे भी पढ़ें: मेहमानों के आने पर झटपट बनाई जा सकती हैं ये 5 तरह की चाय
पुदीना और तुलसी से बदलें स्वाद
पुदीना और तुलसी का इस्तेमाल खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। इनमें ऐसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो न केवल इन्हें शरीर के फायदेमंद बनाते हैं। बल्कि इसके सेवन से कई तरह की बीमारियां जैसे जुखाम आदि सही हो जाता है। ऐसे में अगर आप इसका इस्तेमाल ग्रीन टी में करेंगी तो इसका स्वाद दोगुना हो जाएगा और आपको ग्रीन टी अधिक लाभ मिलेगा। सबसे पहले ग्रीन टी को गुनगुना कर लें। अब इसमें 5 पत्ते पुदीना और तुलसी के डालें। पुदीना और तुलसी का स्वाद ग्री टी को बेहद टेस्टी बना देगा। (पुदीना चटनी रेसिपी)
इसे भी पढ़ें: चाय का स्वाद बढ़ाने के लिए मिलाए जा सकते हैं ये 10 इंग्रीडिएंट्स
गुड़ डालें
गुड़ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल ग्रीन टी में कर सकती हैं। क्योंकि ग्रीन टी कड़वी होती है, ऐसे में हर कोई इसे पीने से बचता है। लेकिन आप इसमें गुड़ डालकर थोड़ा मीठा फ्लेवर ऐड कर सकती हैं। चीनी का उपयोग बिल्कुल भी न करें। चीनी आपको शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। (दुनिया की सबसे महंगी चाय)
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।