Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:26 AM IST

Easy Tips: कच्चे आम को घर पर इस तरह पकाएं, लगेगा बाज़ार से भी अधिक स्वादिष्ट

इन आसान तरीके से आप भी घर पर कच्चे आम को बिना किसी केमिकल के पका सकती हैं। चलिए जानते हैं इस लेख में।  
Updated:- 2021-06-03, 16:40 IST
ripen green mangoes at home tips

गर्मियों का मौसम यानि आम का सीजन। जैसे ही गर्मियों का मौसम आता है देश भर में अलग-अलग किस्म के आम बिकने लगते हैं। कई लोग आम के इतने बड़े शौक़ीन होते हैं कि आसपास में आम नहीं मिलने पर कई किलोमीटर दूर चले जाते हैं आम खरीदने के लिए। लेकिन, उनकों नहीं मालूम की कार्बाइड के माध्यम से पकाए हुए आम ख़रीद रहे हैं। केमिकल द्वारा पकाए हुए आम का सेवन करने से कई बार तबीयत भी ख़राब होने लगती है। ऐसे में ज़रूरी हो जाता है कि पेड़ पर लगे हुए पके आम का सेवन करें या फिर घर पर ही कच्चे आम को पकाए। आज इस इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनकर आप आसानी से घर पर कच्चे आम को बिना किसी केमिकल के पका सकती हैं। आइए जानते हैं।

चावल का करें इस्तेमाल

easy ways ripen green mangoes at home inside

जी हां, चावल के इस्तेमाल से आप आम को आसानी से पका सकती हैं। चावल में पके आम अन्य पके आम से यक़ीनन टेस्ट में बेहतर होगा। इसके लिए आप घर में मौजूद चावल के डिब्बे में लगभग 1-2 फीट गहरा दबा दें। अब आप इसे कम से कम चार से पांच दिनों के लिए वैसे ही छोड़ दीजिए। पांच दिन बाद आप देखेंगे कि आम पूरी तरीके से पाक गया है। ऐसा ही अन्य किसी भी चीज को पकाने के लिए कर चावल का इस्तेमाल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:गर्मी में दो तरीक़ों से बनाएं पंकज भदौरिया की स्पेशल आम पन्ना रेसिपी

पेपर का करें उपयोग

easy ways ripen green mangoes at home inside

आप जिस पेपर को बेकार समझ कर कबाड़ी को बेच देती हैं, वो पेपर आम पकाने के लिए एक बेस्ट घरेलू उपाय है। जी हां, इसके लिए आप तीन से चार पपेर में आम को लपेटकर किसी कोने में रख दें और ऊपर से किसी बर्तन या बोरी से ढक दीजिए। लगभग तीन से चार दिनों में आम आसानी से पाक जाता है। इस तरह पकाने के बाद यक़ीनन आप बाज़ार के पके आम को भूल जायेंगी।(कच्‍चे आम के 5 बड़े फायदे)

घास का करें इस्तेमाल

easy ways ripen green mangoes at home inside

गार्डन में मौजूद अतिरिक्त घर को गर्मियों में फेंकने की जगह अब आप आम को पकाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप किसी प्लास्टिक में घास को भर लीजिए और उस घास में आम को रखकर किसी ठंडी जगह रख दीजिए। अन्य टिप्स के मुकाबले घास द्वारा आम लगभग एक से दो दिन में भी पक जाते हैं, वो भी बिना किसी केमिकल के इस्तेमाल से।(कैसे चुने अच्‍छा और मीठा आम?)

इसे भी पढ़ें:फल-सब्जियों को कर रही हैं क्लीन तो इन चार टिप्स को ना करें नजरअंदाज

सूती कपड़े में रखें

ripen green mangoes at home inside

सूती कपड़े में रखने से भी कच्चे आम आसानी से पाक जाते हैं। किसी साफ सूती के कपड़े में आम को लपेटकर किचन अलमारी या फिर स्टोर रूम को दो से तीन दिनों के लिए रख दीजिए। तीन दिन बाद आप देखेंगी कि आप आसानी से पाक गया है। इसी तरह आप किसी अन्य फल को भी पकाने के लिए इस टिप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। कच्चा केला पकाने के लिए भी कई लोग इन टिप्स का सहारा लेते हैं।

यक़ीनन इस टिप्स को जानने में बाद आप केमिकल युक्त आम न खिदकर कुछ इस तरह पकाना चाहेंगी। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@qph.fs.quoracdn.net,i.ytimg.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।