किचन टाइल्स पर जमी चिकट चिकनाई को साफ करने में हाथ मान चुके हैं हार, बिना मेहनत के ऐसे करें साफ

How to clean oily tiles in kitchen: अगर आप भी किचन टाइल्स पर जमा चिकनाई को साफ करके थक चुकी हैं, तो आज हम आपको किचन टाइल्स पर जमा गंदे चिकने दाग साफ करने का एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं। जिसको आप ट्राई करके बिना मेहनत के गंदे किचन के टाइल्स को चमका सकती हैं।
remove sticky grease from tiles

किचन में हर दिन तेल-मसालों का इस्तेमाल करके खाना पकाया जाता है। ऐसे में इस जगह पर मौजूद चीजों का गंदा होना एक आम समस्या है। खासकर तेल मसालों के छींटे गैस स्टोव के पीछे लगे टाइल्स पर जाकर जमने लगते हैं। किचन में मौजूद टाइल्स बहुत जल्दी गंदे नजर आते हैं। अब हर दिन इन टाइल्स की सफाई करना भी मुमकिन नहीं होता है। कुछ लोग हफ्ते में तो कुछ लोग महीनों में टाइल्स की क्लीनिंग करते हैं। ज्यादा समय बाद करने पर टाइल्स पर चिकनाई की परतें जमने लगती हैं। इन गंदे टाइल्स को साफ करने के लिए मार्केट से महंगे क्लीनर भी लेकर आते हैं, लेकिन कभी-कभी इनकी मदद से भी यह साफ नहीं हो पाते हैं। ऐसे में घरेलू उपाय अक्सर असरदार साबित हो जाते हैं।

किचन में हमें कुकिंग के साथ हाइजीन का भी ख्याल रखना पड़ता है। ऐसे में गैस स्टोव के पीछे लगे टाइल्स पर जमा गंदगी को देखकर खाना बनाने का भी मन नहीं करता है। यदि आपके भी किचन टाइल्स पर चिकट चिकनाई जम गई है और आप उसे साफ करने के सभी उपाय कर चुकी हैं और इनको साफ करते हुए आपके हाथ भी थक गए हैं, तो आज हम आपको एक घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप किचन के गंदे टाइल्स को बिना मेहनत के चकाचक साफ कर सकती हैं। बस इसके लिए आपको कुछ चीजें मिलाकर एक घोल तैयार कर लेना है। यह स्मार्ट तरीका एक बार फिर आपके गंदे टाइल्स को नए जैसा बना देगा।

किचन टाइल्स पर जमा चिकनाई को साफ करने का घोल

आप इस लेख में बताई जा रही कुछ सामग्रियों की मदद से घोल तैयार करके किचन के टाइल्स से चिकनाई को हटा सकती हैं।

dirty kitchen tiles

आवश्यक सामग्री

  • चावल का पानी
  • टूथपेस्ट
  • लिक्विड सोडा
  • नींबू का रस
  • प्याज का रस

घोल बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको एक कटोरी चावल लेकर उनको भिगो देना है।
  • अब आप चावल के ऊपर का पानी किसी बर्तन में छानकर निकाल लें।
  • फिर इस पानी को गर्म कर लेना है और इसमें नींबू का रस डालकर मिक्स करें।
  • अब आपको इसमें प्याज का रस भी डालना है।
  • इसके बाद गैस का फ्लेम बंद कर दें।

rice water for cleaning

  • और इसमें आपको लिक्विड सोडा और टूथपेस्ट डालकर चलाते रहना है।
  • अब इस घोल को आप अच्छी तरह चलाते रहें।
  • इस तैयार घोल में आपको लोहे का स्क्रबर डालना।
  • अब स्क्रबर की मदद से आपको टाइल्स पर जमा चिकनाई को रगड़ना है।

kitchen tiles cleaning tips

  • थोड़ी देर इस घोल को ऐसे भी टाइल्स पर पड़ा रहने दें।
  • इसके बाद आपको एक सूती कपड़ा लेकर उसकी मदद से टाइल्स पर जमा घोल को हटाना है।
  • अब एक साफ कपड़े को पानी में डुबोएं और उससे टाइल्स को क्लीन कर दें।
  • आप देखेंगी टाइल्स पर जमा चिकनाई हट गई होगी।

ये भी पढ़ें:इस एक घोल से चमकाएं किचन की गंदी और चिपचिपी किचन टाइल्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • किचन की टाइल्स की चिकनाई को कैसे साफ करें?

    किचन टाइल्स की चिकनाई साफ करने के लिए आपको चावल का पानी, नींबू का रस और सोडा डालकर घोल बनाएं। और फिर टाइल्स को साफ करें। 
  • टाइल्स की गंदगी को कैसे साफ करें?

    टाइल्स की गंदगी को साफ करने के लिए आप गर्म पानी में नींबू का रस और बेकिंग सोडा डालकर साफ करें।