किचन की इन जगहों को साफ करने के लिए सादा पानी नहीं आएगा काम, बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल

किचन घर का वह हिस्सा है जहां साफ-सफाई का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। यहां की गंदगी न केवल देखने में खराब लगती है, बल्कि यह हेल्थ के लिए भी ठीक नहीं रहता। इसलिए जरूरी है कि किचन को अच्छी तरह से साफ करें। किचन साफ करने के लिए कई बार लोगों के पास वक्त नहीं होता इसलिए वो सादे पानी से धो लेते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि साफ-सफाई के लिए सिर्फ सादा पानी जरूरी नहीं होता।
किचन में तेल के छींटे, मसालों के दाग, और ग्रीस हटाने के लिए खास तकनीक अपनानी पड़ती है। बेकिंग सोडा जैसे नेचुरल क्लीनर का इस्तेमाल करके आप किचन को चमकदार बना सकते हैं। तो आइए इस लेख में किचन की उन जगहों के बारे में जानते हैं, जिन्हें बेकिंग सोडा से साफ करना जरूरी हो जाता है।
गैस चूल्हा और बर्नर की सफाई

गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय तेल के छींटे और मसालों के दाग अक्सर जम जाते हैं। सादा पानी से उन्हें साफ करना मुश्किल होता है। इसलिए इसे साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें- घर की सफाई में काम आएंगे ये 'क्विक और सेफ' क्लीनिंग हैक्स, आप भी करें ट्राई
कैसे करें साफ?
- एक बाउल में बेकिंग सोडा और थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- इस पेस्ट को चूल्हे और बर्नर पर लगाएं।
- 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- फिर स्क्रब करके गीले कपड़े से पोंछ लें।
सिंक और नल की चमक

किचन सिंक और नल पर नियमित इस्तेमाल की वजह से गंदगी, पानी के दाग और चिपटिपाहट जमा होने लगती है, जिससे उनकी चमक फीकी पड़ जाती है। इन्हें साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए कुछ आसान और घरेलू टिप्स आजमा सकते हैं।
कैसे करें साफ?
- बेकिंग सोडा को सीधे सिंक और नल पर छिड़कें।
- एक पुराने टूथब्रश की मदद से स्क्रब करें।
- फिर पानी से धो लें और साफ कपड़े से सुखा लें।
किचन स्लैब की सफाई

किचन स्लैब पर ग्रीस और मसालों के दाग आसानी से जम जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि किचन स्लैब को अच्छी तरह से साफ करें, जिसके लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैसे करें साफ?
- बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर एक घोल बनाएं।
- इसे स्लैब पर स्प्रे करें और 5 मिनट के लिए छोड़ दें।
- गीले कपड़े से पोछ लें। इससे न केवल दाग हटेंगे, बल्कि स्लैब की सतह भी चमकदार हो जाएगी।
माइक्रोवेव और ओवन की सफाई
माइक्रोवेव और ओवन का इस्तेमाल खाना गर्म करने या पकाने के लिए अक्सर किया जाता है। मगर इसके नियमित इस्तेमाल से अंदर ग्रीस और जले हुए खाने के दाग जम जाते हैं। ये दाग न केवल देखने में खराब लगते हैं, बल्कि समय के साथ बदबू भी पैदा कर सकते हैं।
कैसे करें साफ?
- बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर दाग वाली जगहों पर लगाएं।
- 10-15 मिनट बाद एक गीले स्पंज से पोंछ लें।
- ग्रीस और बदबू दोनों खत्म हो जाएंगी।
फ्रिज के अंदर की सफाई

फ्रिज में रखा खाना कई बार बदबू देने लगता है, खासकर अगर भोजन लंबे समय तक रखा हो या खुला रह गया हो। इसके अलावा, फ्रिज में खाने के गिरने से दाग भी पड़ जाते हैं, जो देखने में खराब लगते हैं और सफाई में मुश्किल हो सकते हैं।
कैसे करें साफ?
- एक बाउल में पानी और बेकिंग सोडा मिलाएं।
- फ्रिज की सतह पर इसे कपड़े की मदद से लगाएं और पोंछ दें।
- फ्रिज न केवल साफ होगा, बल्कि ताजगी भी महसूस होगी।
किचन के बर्तन और कटिंग बोर्ड की सफाई
रोजमर्रा के इस्तेमाल में किचन के बर्तन और कटिंग बोर्ड पर ग्रीस, खाने के दाग और बदबू जमने लगती है। इन्हें साफ रखना जरूरी है, ताकि बर्तन और कटिंग बोर्ड लंबे समय तक इस्तेमाल किए जा सकें और किचन हाइजीन भी बनी रहे।
इसे जरूर पढ़ें- Cleaning Tips: घर की सफाई करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
कैसे करें साफ?
- बेकिंग सोडा को बर्तन या कटिंग बोर्ड पर छिड़कें।
- नींबू का रस डालें और हल्के हाथों से रगड़ें।
- पानी से धोकर सुखा लें।
इस तरह किचन को साफ करें और अगर आपको कोई और हैक पता है तो हमारे साथ साझा करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।