
Easiest Way To Peel Boiled Eggs: सर्दियों में अधिकतर लोग अपनी डाइट या रोजाना खान-पान में अंडा खाते हैं। यह न केवल सेहत को स्वस्थ रखने में मदद करता है बल्कि ठंड से भी बचाता है। अब ऐसे में लोग उबला हुआ अंडा बाहर खाने के बजाय घर पर उबाल कर खाना पसंद करते हैं, लेकिन एक साथ ढेर सारे उबले हुए अंडों को छीलना कई बार बहुत मुश्किल और थकाऊ काम हो जाता है, खासकर तब जब छिलके अंडे के सफेद भाग से चिपक जाते हैं। लेकिन अगर आप इन्हें छीलते समय कुछ आसान तरीके अपना लिए जाए, तो यह इस काम को मिनटों में आसान बना देता है।
अगर आपको भी अंडे को छिलने में घंटों का समय लग जाता है, तो इस लेख में बताया गया नुस्खा अपना सकती हैं। तो आइए जानते हैं, वह कौन सी एक चीज या नुस्खा है जिसे उबालते समय पानी में डालना है।

इस नुस्खे में उबलते पानी में नींबू का एक टुकड़ा या नींबू का रस मिलाना शामिल है, जिससे अंडे के छिलके आसानी से उतर जाते हैं और ठंडा होने पर बिना किसी मेहनत के निकल जाते हैं।
इसे भी पढ़ें-जरूरत से ज्यादा उबाल लिए हैं अंडे, इन आसान तरीकों से करेंगे स्टोर तो नहीं होंगे खराब
इस हैक से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें दिखाया गया है कि नींबू के साथ उबाले गए अंडों को बर्फ के पानी में डालने के बाद उसके छिलके आसानी से उतर जाते हैं।

उबले अंडे से छिलका उतारने का आसान तरीका उसे रोल करना है। आमतौर पर गर्म अंडे को पकड़कर छील पाना मुश्किल होता है। अब ऐसे में यह तरीका अच्छा ऑप्शन है।
अंडे उबालते समय पानी में लगभग एक चम्मच सफेद सिरका मिलाएं। सिरके में मौजूद एसिड से अंडे के छिलके आसानी से टूट जाते हैं। इसके बाद उन्हें हटाकर बिना किसी झंझट के निकाल सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं परफेक्ट अंडा उबालने के लिए लगते हैं कितने मिनट? जानिए वैज्ञानिकों का बताया तरीका
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image credit- Herzindagi
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
यह विडियो भी देखें