herzindagi
pomegranate peeling tricks

अनार छीलना अब बच्चों का काम, इस 1 ट्रिक से झटपट निकलेंगे दाने; बस एक निशान बनाने की जरूरत

लाल-लाल अनार के दाने खाना अक्सर लोगों को पसंद होता है, लेकिन बारी जब इसे काटने और छिलने की आती है, तो यह झंझट का काम लगता है। क्या आपको पता है कि आप एक निशान बनाकर कुछ ही देर में सारे दाने निकाल सकती हैं। नीचे जानें तरीका-    
Editorial
Updated:- 2025-09-19, 17:05 IST

Aasani se Aanar Kaise Cheele: रोजाना फल का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अब ऐसे में मम्मियां अक्सर बच्चों को सुबह फल काटकर या छील कर खाने के लिए दे देती हैं, लेकिन इसमें एक फल ऐसा है, जिसे छीलना और काटना झंझट का काम लगता है, वह है अनार। क्या आपको भी अनार खाना पसंद है, लेकिन दाने को एक-एक करके निकालने में मेहनत के साथ काफी समय लग जाता है। साथ ही अगर इसे गलत तरीके से काट दिया जाए, तो किचन स्लैब पूरा गंदा हो जाता है। यह ऐसी समस्या है, जिससे अधिकतर लोग बचना चाहते हैं। अब ऐसे में कुछ लोग अनार खरीदना भी बहुत कम पसंद करते हैं, तो इस लेख में आज हम आपको एक ऐसे तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप बार-बार अनार खरीदेंगे और उसे झटपट छीलकर खा पाएंगे।

यह ट्रिक इतनी सरल है कि आप इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ भी साझा करना चाहेंगे। आइए जानें कि कैसे बस एक निशान बनाकर आप मिनटों में अनार के सारे दाने बाहर निकाल सकते हैं।

अनार छीलने का आसान तरीका क्या है?

Pomegranate Peeling Tips

  • अनार छीलने के लिए सबसे पहले इसके ऊपरी हिस्से को काट लें।
  • अब इसके बाद ऊपर नीचे चार कोनों से क्रास यानी प्लस+ का निशान बनाते हुए छेद करें।
  • ध्यान दें कि निशान को हल्के हाथ से बनाएं, जिससे केवल बाहरी का छिलका निकलें।
  • इसके बाद चाकू की मदद से अनार के बीच में जमा सफेद परत हटाएं।
  • फिर छिलके के बाहरी परत पर चाकू के सहारे छिलके पर कट लगाएं।
  • इसके बाद हल्के हाथ से दबाते हुए दाने को बाहर निकालें।

इसे भी पढ़ें- डलिया ही नहीं फ्रिज में रखे फल भी हो रहे हैं खराब? स्टोर करने का तरीका हो सकता है गलत.. अपनाएं ये देसी नुस्खा हफ्ते भर रहेंगे एकदम फ्रेश

दूसरा तरीका

  • अनार को काटने और छीलने के लिए सबसे पहले अनार के ऊपर के हिस्से को हटाएं।

how to peel pomegranate

  • फिर चारों कोनों पर चाकू की मदद से छिलके पर निशान लगाएं।

esay fruit hacks

  • इसके बाद कट लगे हुए जगह से हल्के हाथ से हिलाते हुए अलग करें।

aasani se aanar kaise cheele

  • फिर उसे पलट कर किसी बर्तन से थपथपाते हुए दानें निकालें।

अनार के दाने को कैसे करें स्टोर?

  • अनार को छीलकर इसे आप 2-3 हफ्ते तक स्टोर कर सकती हैं।
  • इसके लिए अनार के दाने निकालकर इसमें से खराब दानों को अलग करें।
  • फिर एयरटाइट कंटेनर या जिप-लॉक बैग में रखें।

इसे भी पढ़ें- नाशपाती के नाम पर बब्बूगोशा तो नहीं ले आईं घर? खरीदने से पहले चेक कर लें ये चीज

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के
साथ।

Image Credit- freepik

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।