Small Kitchen भी दिखेगा Open, बस अपनाएं ये 5 आसान स्टोरेज टिप्स

Kitchen Organization Tips: रसोई घर को व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखने में आधे से ज्यादा समय अक्सर महिलाओं का बीत जाता है। अगर एक दिन सामान को इधर-उधर बिखरा हुआ छोड़ दिया जाए, तो यह देखने में बहुत गंदा लगता है। कई बार तो चूहा-कॉकरोच का आना शुरु हो जाता है। अब ऐसे में आमतौर पर लोग हफ्ते में एक दिन समय निकालकर पूरी रसोई को सेट करते हैं और डीप क्लीनिंग करते हैं। लेकिन आज की भागदौड़ भरी लाइफ में यह काम भी कई बार मुश्किल हो जाता है। अब ऐसे में अगर आप कुछ बातों और तरीकों को अपना लें, तो यह आपके काम को आसान बना देगा। फिर चाहे आप वर्किंग वुमेन हो या फिर हाउस वाइफ। अगर आप के लिए छोटे किचन में सामान को सही जगह पर रखना और सफाई का काम एक चुनौती बन गया है, तो इस लेख में आज हम आपको कुछ स्मार्ट और आसान स्टोरेज हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप किचन को एक नया और व्यवस्थित लुक देंगे।
वर्टिकल स्पेस का इस्तेमाल करें
किचन में अक्सर हम केवल शेल्फ की चौड़ाई पर ध्यान देते हैं, लेकिन ऊपर की ओर खाली जगह का इस्तेमाल पर गौर नहीं करते हैं। अगर आप वर्टिकल स्पेस का यूज करते हैं, तो न केवल आप अपने छोटे से किचन को बड़ा दिखा सकती हैं बल्कि इसे साफ-सुथरा बना सकती हैं।
इसके लिए आप अलमारियों के अंदर एक के ऊपर एक रखे जा सकने वाले डिब्बों का उपयोग करें। साथ ही आप शेल्फ छोटी जाली वाली शेल्फ का इस्तेमाल करके एक ही कैबिनेट की ऊंचाई को दो या तीन लेवल में बांट सकती हैं। इससे आपको मग, प्लेटें और छोटे बर्तन आसानी होगी।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: अब घर पर ही किचन की कैंची-चाकू की धार कर सकती हैं तेज, आजमाएं ये घरेलू ट्रिक्स
दरवाजों के पीछे और साइड्स का इस्तेमाल करें
कैबिनेट के दरवाजे और फ्रिज के किनारे अक्सर खाली रह जाते हैं, जबकि इन जगहों का इस्तेमाल आप छोटे-छोटे सामान को रखने के लिए कर सकती हैं।
इसके लिए कैबिनेट के दरवाजों के अंदर के हिस्से पर पतले रैक या हुक लगाएं। ये मसालों की छोटी शीशियां, फॉयल रैप्स या पतले क्लीनिंग सप्लाइस के रखने की बेहतरीन जगह साबित होगी।
चाकू, कैंची और छोटे उपकरणों को टांगने या रखने के लिए मैग्नेटिक स्ट्रिप्स को दीवार पर या कैबिनेट के किनारे पर लगाएं। इससे गैस के अगल-बगल की जगह खाली रहेगी और सफाई करने में आसानी होगी।
ड्राअर को व्यवस्थित और साफ करें
अगर आपने अपने किचन में ड्राअर बनवा रखा है, तो कोशिश करें कि इसके अंदर डायरेक्ट चम्मच या अन्य चीजों को रखने के बजाय छोटे-छोटे कंटेनर या ऑर्गेनाइजर का इस्तेमाल करें।
रबर बैंड, क्लिप या पैकिंग टैग्स को एक जगह पर रखने के लिए जिप-लॉक बैग या छोटे पाउच का उपयोग कर फिर उन्हें ड्रॉअर में रखें।
फ्रिज में सामान को रखते समय फॉलो करें ये नियम
पूरे हफ्ते की सब्जी हो या फिर अन्य खाने की चीजों को रखते समय ऐसे अरेंज करें, कि जिसकी जरूरत हो वह आगे रहे। अन्यथा आपको सामान को बार-बार रखने और निकालने में समय लग जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Top 10 Kitchen Hacks: ये टॉप 10 किचन हैक्स ने बनाया आपके काम को आसान, फिर एक बार करें गौर
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।