आप भले ही कितना चावल खा लें, लेकिन एक समय के बाद आपका मन घर की बनी हुई रोटी खाने का करता है। कुछ लोगों का पेट तो बिना रोटी खाए भरता ही नहीं और यह एक-आधे नहीं, बल्कि अधिकतर लोगों के साथ होता है।
ठीक इसी तरह मेक्सिको में भी रोटी खाई जाती है। इसका नाम टॉर्टिला है और इन दोनों के बीच काफी बड़ा अंतर होता है। खैर, आपको बता दें कि मेक्सिको और भारत के खाने के बीच आप कई समानताएं देख सकते हैं। जैसे हम राजमा खाते है, ठीक वैसे ही वहां भी राजमा का बहुत ज्यादा डिशेज में देखने को मिलेगा।
कुछ लोग टॉर्टिला को देखकर कंफ्यूज हो सकते हैं और उसे चपाटी ही कहने लगते हैं। टॉर्टिला और चपाती के बीच मुख्य अंतर यह है कि टॉर्टिला एक फ्लैटब्रेड है जो मकई के आटे से बना होता है और कभी-कभी इसे गेहूं के आटे के साथ मिक्स करके बनाया जा सकता है। जबकि चपाती एक पतली सपाट रोटी होती है जो सिर्फ गेहूं के आटे से ही बनती है। अगर मैदे के साथ इसे बनाया जाता है, तो इसे नान कहा जाता है।
टॉर्टिला और चपाती दोनों मैक्सिकन और भारतीय व्यंजनों के मुख्य खाद्य पदार्थ हैं, लेकिन इनके मुख्य अंतर जानने के लिए आप इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
रोटी क्या है?
रोटी के लिए बारीक पिसे हुए गेहूं के आटे और पानी को मिलाकर आटा गूंथा जाता है और फिर इसे तवे पर पकाया जाता है। दाल, सब्जी, अचार आदि जैसी चीज़ों के साथ भारतीय थाली का यह महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी में अगर तेल लगाकर सेंक दिया जाए, तो यह प्लेन पराठा हो जाएगा और ठीक इसी तरह मैदे का इस्तेमाल करके इससे रुमाली रोटी, नान, गार्लिक नान बनाई जाती है।
इसे भी पढ़ें: कीनू और संतरे के बीच का अंतर क्या पता है आपको?
टॉर्टिला क्या है?
टॉर्टिला एक फ्लैटब्रेड है जिसे आमतौर पर कॉर्नमील, पानी और नमक से बनाया जाता है। यह मेक्सिको और मध्य अमेरिका में बहुत खाया जाता है। हालांकि आज के समय में यह पूरी दुनिया में लोकप्रिय है। टॉर्टिला को अक्सर साल्सा या गुआकामोले जैसे टॉपिंग के साथ नाश्ते के रूप में खाया जाता है। उनका उपयोग टैकोस या बरिटोस जैसी चीजों के लिए किया जा सकता है। रोटी ब्रेड एक अलग प्रकार का टॉर्टिला होता है जो पिसे हुए गेहूं के आटे से बनाया जाता है (आटा गूंथने के ट्रिक्स)।
दोनों के बीच में अंतर
रोटी और टॉर्टिला दो फ्लैटब्रेड हैं जो दक्षिण एशिया, मध्य पूर्व और लैटिन अमेरिका में लोकप्रिय हैं। रोटी को गोल बेलकर तवे पर पकाया जाता है। वहीं, टॉर्टिला मकई से तैयार होता है, जिसे आमतौर पर रोल किया जाता है और फिर ग्रिल या तला जाता है।
रोटी को टॉर्टिला की तुलना में आटे की मोटी परत से बनाया जाता है, जो इसे चबाने वाली बनावट देता है।
रोटी को आमतौर पर गेहूं का आटा, पानी, नमक और कभी-कभी तेल से तैयार किया जाता। टॉर्टिला में अन्य सामग्री जैसे मकई का आटा, चिली पेपर फ्लेक्स, लहसुन पाउडर, चीनी और अंडे भी शामिल हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कपकेक और मफिन्स में होता है ये अंतर
अलग-अलग संस्कृतियों में इन फ्लैटब्रेड को खाने के अलग-अलग तरीके हैं। टॉर्टिला को बरिटोस, क्यूसाडिलस और टैकोस के रूप में पसंद किया जाता है, यह पतली फ्लैटब्रेड ज्यादातर स्टफिंग से भरी होती है और फिर डिप्स के साथ इसका आनंद लिया जाता है।
अब बताइए कैसा लगा आपको इन दोनों के बीच के ये प्रमुख अंतर जानकर? हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी आपको पसंद आएगी। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों