Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:55 AM IST

कपकेक और मफिन्स में होता है ये अंतर

कपकेक और मफिन्स को अगर आप एक ही समझती हैं तो आज इस लेख में हम आपको इन दोनों के बीच के अंतर के बारे में बता रहे हैं।
Updated:- 2022-12-28, 15:12 IST
cupcakes vs muffins in hindi

जो स्वीट लवर होते हैं, उन्हें कपकेक व मफिन्स खाना बेहद पसंद होता है। ये इन दिनों काफी पॉपुलर हो रहे हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इन्हें बड़े चाव से खाता है। हालांकि, अधिकतर लोग कपकेक व मफिन्स दोनों को एक ही समझते हैं। जबकि ऐसा नहीं है। जहां कपकेक और मफिन्स दोनों ही काफी टेस्टी होते हैं और इन्हें पार्टीज आदि में सर्व किया जाता है। लेकिन फिर भी इन दोनों में काफी अंतर होता है।

बता दें कि कपकेक मिनी केक होते हैं, और इसलिए वे हमेशा स्वीट, क्रीमी और सॉफ्ट होते हैं। वहीं दूसरी ओर, मफिन्स स्वादिष्ट भी हो सकते हैं। आपको पनीर, बेकन, सब्जियां, सूखे मेवे या ताजे फलों के साथ मफिन मिल जाएंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कपकेक और मफिन्स दोनों के बीच के अंतर के बारे में बता रहे हैं-

सामग्री में होता है अंतर

difference in content

जब बात सामग्री की होती है, तो ऐसे में कपकेक और मफिन में कुछ अंतर होता है। जहां कपकेक आमतौर पर केक के आटे और मक्खन से बनाए जाते हैं, वहीं मफिन को मैदा, होल व्हीट आटे या फिर वेजिटेबल ऑयल की मदद से तैयार किया जाता है। इस तरह इसकी सामग्री में अंतर के कारण इसके टेस्ट में भी अंतर आता है।

शुगर में होता है अंतर

कपकेक और मफिन के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर यह होता है कि कपकेक में अधिक चीनी होती है और इनका फैट कंटेंट भी अधिक होता है, इसलिए वे मफिन की तुलना में बहुत अधिक मीठे होते हैं। वहीं, मफिन्स को बनाते समय कम चीनी की आवश्यकता होती है। मफिन में आमतौर पर फल, मेवा या अन्य सामग्री मिलाई जाती है। जिसके कारण वे कपकेक की तुलना में कम मीठे और अधिक हेल्दी होते हैं।

इसे भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं भारतीय और इंडोनेशियन खाने में अंतर?

बनाने के तरीके में होता है अंतर

food tips for cupcakes

कपकेक और मफिन बनाने की प्रक्रिया में भी काफी अंतर होता है। जहां कपकेक बनाते समय मक्खन और चीनी को मिक्स करके एक स्मूद और फ्लफी बैटर बनाया जाता है। इसमें तेज गति से बैटर को बीट किया जाता है। वहीं, मफिन्स बनाते समय हाई-स्पीड मिक्सिंग टूल की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं होती है क्योंकि उन्हें अधिक डेंस होना चाहिए।

मफिन होते हैं अधिक हेल्दी

जब मफिन और कपकेक के बीच के अंतर की बात की जाए, तो मफिन(एग मफिन्स बनाने की रेसिपी)को अक्सर अधिक हेल्दी विकल्प माना जाता है। ऐसे में अधिकतर लोग इसे नाश्ते में खाना पसंद करते हैं। लेकिन कपकेक खाना उतना अधिक हेल्दी नहीं माना जाता है, क्योंकि इसमें शुगर कंटेंट काफी अधिक होता है।

फ्रॉस्टिंग में होता है अंतर

difference between cupcake and muffins

कपकेक और मफिन के बीच फ्रॉस्टिंग का भी एक बड़ा अंतर होता है। जहां कपकेक काफी क्रीमी होते हैं और उन्हें कई तरह की टॉपिंग से सजाया जाता है। उनके ऊपर स्वादिष्ट फ्रॉस्टिंग और स्प्रिंकल्स डाले जा सकते हैं। वहीं, मफिन्स में शुगरी टॉप हो सकते हैं। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है। आमतौर पर, मफ़िन के अंदर नट्स, फ्रूट्स, चॉकलेट आदि को फिल किया जाता है। मफिन पर ऊपर से टॉपिंग अमूमन नहीं की जाती है।

इसे भी पढ़ें-कैसे बनाए जाते हैं मुरमुरे? जानें इसके प्रोसेस से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

टेक्सचर में होता है अंतर

कपकेक और मफिन के बीच का एक अंतर उनके टेक्सचर का भी होता है। कपकेक(घर पर बनाएं कपकेक)का टेक्सचर आमतौर पर लाइट और फ्लफी होता है, क्योंकि उनका बैटर चिकना और रेशमी होता है। वहीं, दूसरी ओर, मफिन का टेक्सचर ब्रेड जैसा होता है, क्योंकि इनका बैटर अधिक डेंस होता है।

तो अब आपको भी कपकेक और मफिन्स के बीच का अंतर समझ आ गया होगा।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।