एग मफिन्स से लगाएं स्वाद का तड़का, जानें रेसिपी

क्या आप रोज-रोज सिंपल अंडा खाकर बोर हो गई हैं? अब आप कुछ ट्राई करना चाहती हैं तो आज हम आपके लिए अंडे की एक नई रेसिपी लेकर आए हैं। आप घर पर बड़ी आसानी से एग मफिन्स बना सकती हैं। बस इसके लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी। एग मफिन्स खाने में बेहद टेस्टी होते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह रेसिपी कम समय में भी आसानी से बन जाती है। तो क्या आप भी जानना चाहती हैं कैसे बनाए जाते हैं एग मफिन्स, तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
एग मफिन्स रेसिपी Recipe Card
आज हम आपको एग मफिन्स बनाना सिखाएंगे, तो चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।
Ingredients
- प्याज ( बारीक कटा हुआ)
- टमाटर
- हरी मिर्च ( बारीक कटी हुई)
- काली मिर्च पाउडर
- चिली फ्लेक्स
- ऑरिगैनो
- नमक स्वादनुसार
- चीज़
- 4 अंडे
- मफिन टिन
Step
- Step 1:
सबसे पहले एक बाउल में चार अंडे फोड़कर अंडो को फेंट लें।
- Step 2:
इसके बाद फेंटे हुए अंडो में कटी हुई प्याज,टमाटर, काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, नमक और ऑरिगैनो डालें।
- Step 3:
अब मफिन्स पर अंदर की तरफ ब्रश की मदद से मक्खन लगा लें।
- Step 4:
अब अंडे के मिश्रण को मफिन्स में आधा भर दें।
- Step 5:
इसके बाद अंडे के मिश्रण पर ऊपर से चीज़ को कद्दूकस कर लें।
- Step 6:
अब एग मफिन्स को 10-15 मिनट तक 350 डिग्री पर ओवन में बेक कर लें।
- Step 7:
लीजिए तैयार है टेस्टी एग मफिन्स। इसे गरमा-गरम परोसें। ऐसी ही अन्य रेसिपी जानने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
विधि
- एग मफिन्स बनाने के लिए आपको सबसे पहले मफिन टिन चाहिए होंगे। मार्केट में आपको किसी भी बेकरी पर मफिन टिन मिल जाएंगे।
- इसके बाद एक बाउल लें और उसमें 4 अंडे फोड़कर डाल दें। आपको जितने मफिन्स खाने हैं उस हिसाब से आप अंडो की संख्या कम या बढ़ा सकती हैं।
- फिर अंडो में कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर,चिली फ्लेक्स, ऑरिगैनो और स्वादनुसार नमक डालें।
- इसके बाद अंडे के मिश्रण को अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब मफिन में अंदर की तरफ ब्रश की मदद से हल्का-हल्का मक्खन लगा लें।
- इसके बाद मफिन में अंडो का मिश्रण डालें और ऊपर से मोजरेला चीज़ को कद्दूकस करके डाल दें। (घर पर बनाएं हेल्दी टिक्की)
- आप चाहें तो अपनी पसंद अनुसार किसी भी अन्य चीज़ का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: देसी स्टाइल में घर पर बनाएं 'इंस्टेंट नूडल्स', जानें क्या है रेसिपी
- इस बात का ध्यान रखें कि आपको मफिन में अंडो के मिश्रण को पूरा नहीं भरना है।
- मफिन के तीन-चौथाई भाग को अंडे के मिश्रण से भर लें। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि जब आप इसे बेक करेंगे तो यह बाहर नहीं निकलेगा।
- इसके बाद ओवन में 350 डिग्री पर एग मफिन्स को करीब 10-15 मिनट तक बेक कर लें।
- लीजिए तैयार है स्वादिष्ट एग मफिन्स। इसे गरमा-गरम परोसें।
Image Credit: Google.Com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।