अगर आपको अपने रिश्ते में प्यार बनाए रखना है, तो आपको समय-समय पर कहीं घूमने का प्लान बनाते रहना चाहिए। यह घूमने का शौक आपको केवल शादी से पहले ही नहीं बल्कि शादी के बाद भी बनाए रखना चाहिए। क्योंकि घूमने से ही आपको अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताने का मौका मिलता है और आप उसे और अच्छे से समझ पाते हैं। अगर आपकी पार्टनर को लगता है कि आपको उसकी फिक्र नहीं है, तो आप 2 से 3 दिन का लंबा ट्रिप प्लान भी कर सकते हैं। इसमें आपके द्वारा अपने पार्टनर के लिए की गई केयर उसे नजर आएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इंदौर की कुछ फेमस जगहों के बारे में बताएंगे। यहां आप अपने पार्टनर को घुमाने ले जा सकते हैं।
चोरल डैम के पास बिताएं समय
इस समय इंदौर का मौसम शानदार है। बारिश के बाद हर तरफ हरियाली छाई हुई है। ऐसे में कपल्स को घूमने के लिए बहुत सारी रोमांटिक जगहें मिल जाएंगी। लेकिन अगर आप अकेले सुकून का समय बिताना चाहते हैं, तो चोरल डैम जाने का प्लान बनाएं। यहां आप सुबह या शाम के समय जाएं, क्योंकि इस समय ठंडी हवा और हरे-भरे पेड़ का नजारा और भी ज्यादा सुंदर लगता है।
इस नई जगह पर जाने से आपको मानसिक शांति मिलती है और आप अपने पार्टनर के साथ अधिक शांतिपूर्ण वातावरण में समय बिता सकते हैं। यह आपको एक दूसरे के साथ अधिक खुलकर बातचीत करने का मौका देता है। चोरल डैम की सुंदरता और प्राकृतिक नजारा फोटोग्राफी के शौकीनों को भी पसंद आएगा। यह इंदौर की रोमांटिक जगह में से एक हैं।
पिपलियापाला क्षेत्रीय पार्क
अगर भीड़भाड़ वाली जगह से दूर रहना है, तो यहां जाने का प्लान बना सकते हैं। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और हरा-भरा वातावरण कपल्स के लिए बेस्ट बनाता है। पिपलियापाला पार्क में मुगल गार्डन और फ्रेंच गार्डन जैसे कुछ बहुत ही खूबसूरत बगीचे हैं। यहां एक जलाशय भी है, जो इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है। यह इंदौर में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है।
- समय- सुबह 11:00 बजे से रात 9:00 बजे तक।
- टिकट प्राइस- वयस्कों के लिए 25 रुपये प्रति व्यक्ति है।
मांडू तक लॉन्ग ड्राइव
इंदौर में इससे अच्छा मजा आपको पार्टनर के साथ नहीं आने वाला। इंदौर से मांडू तक का रास्ता बेहद सुंदर है, जो हरे-भरे खेतों और पहाड़ियों से होकर गुजरता है। यह अपने किलों, महलों, और ऐतिहासिक इलाकों के लिए फेमस है। मांडू में जहाज महल एक जहाज की तरह दिखता है। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो इसे देखकर जरूर आएं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों