herzindagi
indore  places for honeymoon

खूबसूरती की मिसाल है इंदौर की छिपी हुई ये जगहें, हनीमून के लिए बनाएं यहां जाने का प्लान

Tourist Places in Indore : इंदौर के हलचल भरे शहर में आपको कई फेमस स्ट्रीट फूड और सुंदर नजारों को देखने का मौका मिलेगा।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-08, 13:05 IST

मध्य प्रदेश का इंदौर शहर किसी जन्नत से कम नहीं है। कपल्स दूर-दूर से यहां ट्रैवल के लिए आते हैं। वैसे तो मध्यप्रदेश में कई ऐसी फेमस जगहें हैं, जो आपको आकर्षित करेंगे। लेकिन इसमें सबसे पहले इंदौर शहर का नाम आता है। यहां की सुंदर झीलें, झरने, हरे-भरे गार्डन और प्राचीन धार्मिक स्थल हर किसी का मन मोह लेते हैं।

अगर आप किसी भीड़-भाड़ शहर से दूर शांत जगह पर हनीमून बनाने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इंदौर जाने का प्लान बनाना चाहिए। इंदौरा शहर में पर्यटक को भीड़ होती जरूर है, लेकिन अन्य शहरों के मुकाबले थोड़ी कम होती है। 

तिंछा वॉटरफॉल देखने जाएं

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Indoreofficials_ (@indoreofficials_)

अगर आपको अपने पार्टनर के साथ सुकून और शांति भरी किसी जगह पर घूमने जाना है, तो आप तिंछा वॉटरफॉल देखने जा सकते हैं। इस झरने का पानी  300 फीट की ऊंचाई से गिरता है। इस झरने को आप दूर से देखेंगे, तो आपको ऐसा लगेगा मानो आप किसी दूध रहे हैं। ( इस लोकेशन पर हुई थी फिल्म कृष की शूटिंग)

  • लोकेशन- यह झरना इंदौर से 30 किमी की दूरी पर स्थित तिन्चा गांव में स्थित है। 
  • समय- यहां आप सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक यात्रा घूमने जा सकते हैं।
  • एंट्री फीस- यहां जाने के लिए कोई फीस नहीं है। 
  • पार्किंग फीस- 20 रुपये हैं। 

इसे भी पढ़ें- Himachal Travel: हिमाचल की हसीन वादियों में छिपा यह गांव किसी जन्नत से कम नहीं, जल्दी प्लान बनाएं

 

जानापाव कुटी

जानापाव कुटी

कपल्स को यह जगह बेहद पसंद आएगी, क्योंकि यहां आप अपने पार्टनर के साथ अकेले वक्त बिता सकते हैं। लंबी बातें कर सकते हैं और हाथों में हाथ डालकर लंबी दूरी की पैदल यात्रा कर सकते हैं।

  • लोकेशन- जानापाव जगह इंदौर से 50 किमी की दूरी पर स्थित है।  (इन ट्रैवल हैक्स की मदद से अपने सफर को बनाएं आसान)
  • यह दौर जिले की महू तहसील में जानापाव कुटी गांव में स्थित एक फेमस पर्वत है।
  • क्या कर सकते हैं- आप यहां अपने पार्टनर के साथ ट्रैकिंग के लिए जा सकते हैं।
  • ऊंचाई- 881 मीटर की ऊंचाई वाले इस पर्वत पर दूर-दूर से यात्रा के लिए लोग आते हैं। 
  • समय- यहां आप सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक यात्रा कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर की यह मनमोहक वैली बर्फबारी में सैलानियों की बन रही है पहली पसंद

पार्टनर को इन मार्केट में कराएं शॉपिंग

हनीमून के आखिरी दिन आप अपने पार्टनर के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। इस मार्केट से आप इंदौर की यादों को इकट्ठा कर सकते हैं। 

  • मार्केट खुलने का समय- यहां आप सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक घूम सकते हैं। 
  • लोकेशन- इंदौर जंक्शन से 3 किमी की दूरी पर यह मार्केट स्थित है। 
  • फेमस मार्केट- खजूरी बाजार, राजवाड़ा मार्केट, जेल रोड मोबाइल मार्केट, तोपखाना मार्केट और हेरिटेज मार्केट जा सकते हैं। 

 आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-  Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।