किचन में काम करते वक्त बहुत काम बिगड़ते भी हैं। ऐसे में एक हाउसवाइफ को उन्हें ठीक करने के लिए स्मार्ट किचन ट्रिक्स के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी होता है। वरना हम काम बिगड़ने के बाद बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं और हमारे किचन के काम सुलझाने में बहुत देर भी हो जाती है। किचन में ऐसे बहुत से छोटे-छोटे काम होते हैं। जिन्हें करते हुए हमें थोड़ी सावधानी बरतनी पड़ती हैं, अन्यथा हमें बाद में पछताना पड़ता है। ऐसा अक्सर आपने देखा होगा जब हम रसोई में काम करते समय जल्दबाजी करते हैं उस दौरान काम बिगड़ते हैं।
किचन में कुकिंग के बाद झूठे बर्तनों को साफ करना भी एक काम होता है। ऐसे में अक्सर हम लोग जल्दी के लिए गीले बर्तनों को अलग-अलग रखने की जगह एक-दूसरे के ऊपर एक रख देते हैं। इसके बाद जब हम इन बर्तनों को इस्तेमाल करने के लिए निकालते हैं, तो वो इस कदर फंस जाते हैं कि उनको अलग करना बहुत मुश्किल काम होता है। यह समस्या हर गृहिणी के साथ होना आम है। खासकर कांच के बर्तनों को अलग करना एक बड़ा टास्क होता है। दरअसल, निकालते वक्त इनके टूटने और हाथ में लगने का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादातर स्टील और कांच के ग्लास और कटोरी ज्यादा फंसते हैं। कभी-कभी एक -दूसरे के ऊपर रखने की वजह से बर्तनों में हवा भर जाती है। जिसकी वजह से वो अलग नहीं होते हैं। यदि आपको भी अक्सर ऐसी ही परेशानी का सामना करना पड़ता है, तो आज हम आपको इस लेख में चार ऐसी अमेजिंग ट्रिक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप मिनटों में आपस में फंसे हुए बर्तनों को अलग कर सकती हैं।
आप नीचे आर्टिकल में बताए जा रहे इन आसान हैक्स को ट्राई करके मिनटों में फंसे हुए बर्तनों को अलग कर सकती हैं।
यदि आपके बर्तन आपस में फंस गए हैं तो आप उनको निकालने के लिए सबसे पहले किनारों पर पानी भरें। अब इन बर्तनों को गैस जलाकर एकदम धीमी आंच पर रख दें। पानी भरकर गैस पर रखने के बाद उनके अंदर भाप बनने लगेगी। जिससे बर्तन कुछ देर में आसानी से अलग हो जाएंगे।
यह विडियो भी देखें
आप नारियल या सरसों का तेल डालकर भी फंस हुए बर्तनों को अलग कर सकती हैं। इसके लिए आपको फंसे हुए बर्तनों के किनारों पर घुमाते हुए थोड़ा-थोड़ा तेल डालते जाना है। अच्छी तरह तेल बर्तनों के अंदर चला जान के बाद आप दोनों बर्तनों को अपोजिट डायरेक्शन में धीरे-धीरे घुमाकर ऊपर की तरफ खींचे। बर्तन खुद ब खुद अलग हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: कब बंद कर देना चाहिए पुराने बर्तनों का इस्तेमाल? आइए जानते हैं
गरम पानी और बर्फ का पानी भी आपके बर्तनों को की मिनटों में अलग कर सकता है। बस आपको करना यह है कि एक बर्तन में गर्म पानी लेना है। अब उसमें इन बर्तनों को डुबो दें। अब ऊपर से बर्फ का चिल्ड पानी डालते जाएं। इससे नीचे वाला बर्तन थोड़ा फैलने लगेगा और ऊपर वाला ठंडे पानी से सिकुड़ने। इसके बाद आप ऊपर वाले बर्तन को खींचे बर्तन बाहर निकलकर आ जाएगा। यह हैक केवल स्टील के बर्तन पर ही आजमाएं।
ये भी पढ़ें: चिकने बर्तनों को साफ करने में अब नहीं होगी दिक्कत, इन आसान टिप्स को करें फॉलो
आप फंसे हुए बर्तनों को झटपट अलग करने के लिए बाहर वाले बर्तन के किनारों पर चारों ओर चम्मच या किसी चीज की मदद से थपथपाएं। इसके बाद कोई तौलिया लेकर ऊपर वाले बर्तन को घोल घुमाएं। बर्तन कुछ ही देर में अलग हो जाएंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/shutterstock/self/meta ai
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।