साबुत नमक को पानी में उबालने से क्या होता है? हर गृहिणी जान लें किचन से जुड़े ये अमेजिंग हैक्स

What happen when boiled whole salt in water: क्या आप जानती हैं कि साबुत नमक को पानी में उबालने से क्या होता है? यदि नहीं तो आज हम आपको कुछ अमेजिंग किचन हैक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप किचन के बहुत से काम सुलझा सकती हैं।
Whole salt uses in kitchen

किचन में हर दिन बहुत से काम होते हैं। जिनको करने में कभी-कभी बहुत ज्यादा समय और पैसा भी खर्च हो जाता है। वहीं अगर आप इन काम को कुछ स्मार्ट हैक्स की मदद से करती हैं तो आपका समय और पैसा दोनों बच जाते हैं। इसके लिए आपको थोड़े स्मार्ट तरीके अपनाने होते हैं। अधिकतर गृहिणियों को नहीं पता होता है कि उनकी किचन में रखी मामूली सी चीज उनके बहुत काम आ सकती है। एक चीज की मदद से आप कई काम को आसान बना सकती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही सफेद चीज से जुड़े किचन हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसको सुनकर शायद आप भी हैरान हो जाएंगी। दरअसल, आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि साबुत नमक को पानी में उबालने से क्या होता है? अगर आपको भी आजतक इससे जुड़े कमाल के हैक्स नहीं पता हैं तो इस लेख में आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको आप भी जरूर ट्राई करके देखें।

साबुत नमक को पानी में उबालने से क्या होता है?

आइए इस आर्टिकल के लिए जान लेते हैं साबुत नमक को पानी में उबालकर आप किचन के किन काम को आसान बना सकती हैं।

whole salt

किचन सिंक की स्मेल करें दूर

आप साबुत नमक को पानी में उबालकर किचन सिंक की स्मेल को दूर कर सकती हैं। इसके लिए आपको साबुत नमक को पानी में उबालकर छान लेना है। अब आप इसमें कुछ नींबू के रस की बूंदें मिक्स करें। अब इस गर्म पानी को आपको सिंक की जाली में एक बार में रात को डाल देना है। इससे किचन सिंक के पाइप की ब्लॉकेज खुल जाएगी और सिंक से बदबू नहीं आएगी।

how to open block kitchen sink

फलों और सब्जियों को धोएं

आजकल आपने सुना होगा फलों और सब्जियों को केमिकल से पकाकर बेचा जा रहा है। साथ ही, इनपर कीटनाशक का भी छिड़काव किया जा रहा है। ऐसे में आप साबुत नमक के पानी में फल और सब्जियों को थोड़ी देर डालकर धोएं। इससे सभी चीजें एकदम साफ और कीटाणुरहित हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: Cleaning Tips: फल और सब्जियों की सफाई के लिए एफडीए ने शेयर किए टिप्स

how to wash vegetables and fruits

चींटियों से छुटकारा

अगर आपके किचन की स्लेब और गैस के आसपास चींटियां घूमती रहती हैं और आप इन्हें भगाने के लिए कीटनाशक का छिड़काव नहीं कर सकती हैं। इसके लिए आप साबुत नमक को पानी में उबालकर उसे छानकर के स्प्रे बोतल में भर लें इसमें थोड़ा काली मिर्च का पाउडर मिला लें। अब इस पानी का छिड़काव जहां चींटियां रहती हैं वहां पर कर दें एक भी चींटी नजर नहीं आएंगी।

kitchen cleaning tips

बर्तनों की सफाई

आप जले और चिकनाई वाले बर्तनों को भी साबुत नमक वाले पानी से कर सकती हैं। इसके लिए आपको नमक वाले पानी में थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर मिलाना है। अब इस पानी को थोड़ी देर बर्तनों पर डालकर छोड़ दें। कुछ देर बाद डिश वाश डालकर स्क्रबर की मदद से रगड़ें। बर्तन एकदम चमकने लग जाएंगे।

ये भी पढ़ें: 10 Rupee Hacks: 10 रुपये की ये चीज आपके घर के बर्तन चमका देगी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP