किचन में रखे स्टील के बर्तनों पर लग गई है जंग? मिनटों में साफ कर सकता है यह 1 घोल

रसोईघर में हम खाना पकाने के लिए तरह-तरह के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं। इन बर्तनों को यूज करने के साथ हमें इनकी साफ-सफाई का भी खूब ख्याल रखना पड़ता है। ताकि उनकी चमक लंबे समय तक बरकरार रहे और खराब होने से बच जाएं। गंदे, जले और जंग लगे बर्तनों में खाना पकाने का भी मन नहीं करता है। वहीं कुछ बर्तन आसानी से साफ नहीं होते हैं। फिर चाहे आप इनको क्लीन करने के लिए मार्केट से महंगे क्लीनर ही क्यों न ले आओ। जिसके चलते हम बर्तनों की क्लीनिंग के लिए घरेलू चीजों का सहारा लेते हैं। स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल तो हर घर में कुकिंग और खाना खाने के लिए किया जाता है। ऐसे में यदि हम इन स्टील के बर्तनों का सही तरीके से यूज नहीं करते हैं तो इनपर आपने देखा होगा जंग लग जाती है। यह जिद्दी जंग के दाग कभी-कभी मार्केट में मिलने वाले क्लीनर की मदद से भी साफ नहीं होते हैं। ऐसे में आज हम आपको स्टील के बर्तनों से जंग के निशान हटाने के लिए के होममेड घोल बताने जा रहे हैं। जिसकी मदद से आप बर्तन दोबारा से नए जैसे चमकने लग जाएंगे। आइए जान लेते हैं इस लिक्विड क्लीनर को बनाने में आपको किन चीजों की जरूरत पड़ेगी।
स्टील के बर्तनों से जंग के निशान हटाने के लिए होममेड 1 घोल
आप नीचे बताई जा रही इन चीजों की मदद से घर पर ही स्टील के बर्तनों से जंग के निशान हटाने के लिए होममेड घोल तैयार कर सकती हैं। जानें इसको बनाने का तरीका।

आवश्यक सामग्री
- कच्चे आलू का रस
- टूथपेस्ट
- कोका कोला
- बेकिंग सोडा
- विनेगर
ये भी पढ़ें: स्टील के बर्तनों को नया जैसा बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको सबसे पहले कच्चे आलू मिक्स जार में डालकर पीस लेना है।
- अब आप आलू के गूदे को एक कपड़े में डालकर उसका जूस निकाल लें।
- इस जूस में आपको बेकिंग सोडा और विनेगर डालकर मिक्स करना है।
- फिर आप इसमें कोका कोला भी डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

- इसके बाद आपको अपने जंग लगे स्टील के बर्तन पर टूथपेस्ट लगाना है।
- फिर आपको तैयार घोल को इसपर डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ देना है।
- करीब 10 मिनट बाद आप एक लोहे का स्क्रबर लेकर उसकी मदद से बर्तन को हल्के हाथों से रगड़ें।

- फिर आप नार्मल पानी और लिक्विड डिश वाश की मदद से बर्तन को धो लें।
- आप देखेंगी जंग लगा बर्तन एकदम साफ हो चुका होगा।
यदि आपके भी स्टील के बर्तनों पर जंग के दाग लग गए हैं जो कि छूटने का नाम नहीं ले रहे हैं तो उनके लिए आप हमारे बताए गए इस होममेड क्लीनर को इस्तेमाल कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।