Kitchen Hacks: अब कैसरोल में गर्म रोटी रखने पर नहीं होंगी गीली, आजमाएं ये अमेजिंग हैक्स

किचन में ऐसे बहुत से काम होते हैं। जिनको करने के लिए हमें कुछ ट्रिक्स का सहारा लेना पड़ता है। अन्यथा चीजें खराब होने लगती हैं। आपने देखा जब आप गर्म रोटियां बनाने के बाद उन्हें कैसरोल में रखती हैं तो वो कुछ देर बाद नमी पाकर गीली होने लगती हैं। ऐसे में वो खाने के लायक नहीं रहती हैं। यदि आपको भी इस परेशानी का सामना करना पड़ता है तो आज हम आपको कुछ अमेजिंग हैक्स बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप रोटियों को बिना गीला हुए घंटों कैसरोल में स्टोर करके रख सकती हैं। इन ट्रिक्स से आपकी रोटियां गर्म और सॉफ्ट बनी रहेंगी। आइए जानें क्या हैं गर्म रोटी को कैसरोल में सेफ रखने के तरीके।
स्टील की प्लेट
यदि आपकी भी रोटियां कैसरोल में रखने के बाद गीली हो जाती हैं, तो उसके लिए आप जब भी कैसरोल में रोटियां रखें तो सबसे पहले नीचे एक सूती कपड़ा बिछाएं। उसके बाद उसपर रोटियां रखें और ऊपर से एक स्टील की छोटी प्लेट से ढक दें। अब कैसरोल का ढक्कन बंद कर दें। इससे रोटियों में नमी नहीं रहेगी।
ठंडी करके रखें
इसके अलावा कभी भी घी लगाने के बाद एकदम गर्म रोटी को कैसरोल में नहीं रखना चाहिए। रोटी सेकने के बाद उसपर घी लगाएं और 2 मिनट बाहर रखने के बाद फिर उसको कैसरोल में रखें। इससे रोटियां गीली नहीं होंगी।
ये भी पढ़ें: सॉफ्ट और फूली-फूली नहीं बनती रोटियां तो अपनाएं ये टिप्स
बटर पेपर में रखें
कुछ लोग गर्म रोटियां एल्युमीनियम फॉयल में रख देते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए एल्युमिनियम फॉयल में गर्म रोटी रखने पर वो तुरंत गीली हो जाती हैं। ऐसे में गर्म रोटी को बटर पेपर में लपेटकर रखें। इससे रोटी गीली नहीं होंगी।
ये भी पढ़ें: Aluminium Foil Hacks: ब्रेड सेकने से लेकर बर्तनों को चमकाने तक...गजब हैं एल्युमिनियम फॉयल के ये किचन हैक्स
पूरा ढक्कन बंद नहीं करें
इसके साथ ही सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली बात है कि कभी भी गर्म रोटी सेककर कैसरोल में रखने के बाद उसका ढक्कन पूरा तुरंत बंद नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से अंदर भाप बनने लगती है और रोटियां नमी पाकर गीली हो जाती हैं। ऐसे में आपको कुछ देर बाद कैसरोल का ढक्कन बंद करना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik/Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।