क्रिसमस की शाम को इन टेस्टी स्नैक्स के साथ बनाएं और भी ज्यादा खास

क्रिसमस आने वाला और यह त्योहार टेस्टी डिश, गिफ्ट और अच्छी वाइब्स से भरपूर फेस्टीवल है। क्रिसमस की शाम को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए इन स्नैक्स को करें ट्राई <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-21, 18:47 IST
christmas snacks easy,

क्रिसमस का त्योहार आ गया है, बाजार और घरों में क्रिसमस की तैयारी शुरू हो गई है। क्रिसमस ट्री सजाने के अलावा घरों में स्वादिष्ट स्नैक्स और डेजर्ट बनने शुरू हो गए हैं। इस त्योहार में लोग एक दूसरे को क्रिसमस गिफ्ट देने के साथ-साथ रम केक और कुकीज समेत कई चीजें बनाई जाती है। यदि आप घर में क्रिसमस पार्टी की योजना बना रहे हैं और मेनू के लिए स्नैक्स में क्या रखें हैं इसके लिए कंफ्यूज हैं तो आज हम आपको क्रिसमस पार्टी के लिए डिश बताएंगे। ये डिश खाने में टेस्टी है और बनाने में भी आसान।

प्लम केक

 mouth watering snacks for christmas evening

प्लम केक एक बहुत स्वादिष्ट और लोकप्रिय केक है, जो खास तौर पर क्रिसमस के त्योहार पर बनाई जाती है। पार्टी रौनक बढ़ाने के लिए प्लम और खूब सारे ड्राई फ्रूट्स के इस्तेमाल से इसे बनाएं और लोगों का मुंह मीठा करें। प्लम केक के अलावा कप केक भी बना सकती हैं। क्रिसमस के अवसर पर आपको बेकरी में यह बहुत आसानी से मिल जाएगी।

क्रिसमस कुकीज

snacks for christmas evening,

क्रिसमस के अवसर पर केक, मफीन, कैंडी और कुकीजन हो तो पार्टी की रौनक कम हो जाती है। आटे, चीनी और बटर से तैयार कुकीज को आप घर पर या फिर बेकरी से भी खरीद सकते हैं। क्रिसमस के अवसर पर आप अलग अलग तरह की टेस्टी कुकीज बनाएं और मेहमानों को सर्व कर तारीफें बटोरें।

चीज चिकन कबाब

चीज चिकन कबाब सर्दियों की शाम के लिए बेस्ट रेसिपी है। यदि आप नॉनवेज खाना पसंद करते हैं, तो कबाब की ये रेसिपी आपके लिए बेस्ट है। बच्चों को चीज बहुत अच्छा होता है, इसलिए कबाब में चीज का यह फ्लेवर चिकन कबाब को कंपलीट करेगी। पार्टी में और भी दूसरे स्टार्टर और ड्रिंक के साथ चीज चिकन कबाब बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में चाय के साथ सर्व करें यह हेल्दी पकोड़ा खाने में है लाजवाब

फ्राइड अनियन रिंग्स

सर्दियों में अनियन रिंग्स की ये रेसिपी झटपट भी बनेगी और बच्चों से लेकर बड़े हर किसी को पसंद आने वाली है। ड्रिंक्स और बेवरेज के साथ अनियन रिंग्सखाने में बहुत टेस्टी और क्रिस्पी लगती है। काफी कम समय में बनने वाली यह टेस्टी और चटपटी डिश को आप पार्टी में स्नैक्स के रूप में सर्व कर सकते हैं।

पनीर पॉपकॉर्न

वेजिटेरियन और पनीर खाने वालों के लिए यह बढ़िया स्नैक्स ऑप्शन है। पनीर पॉपकॉर्न की यह रेसिपी कभी भी बना सकते हैं, लेकिन क्रिसमस के लिए इस इंस्टेंट स्नैक्स को बनाएं और पार्टी में साइड डिश या स्नैक्स के तौर पर शेयर करें। सिंपल पॉपकॉर्न और चीज़ पॉपकॉर्न तो सब खाते हैं, लेकिन पनीर के साथ पॉपकॉर्न आपके मेहमानों के लिए नई डिश होगी।

इसे भी पढ़ें: आप भी हैं चाय पीने के शौकीन तो सर्दियों में ट्राई करें फेमस बबलगम टी, जानें रेसिपी

 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।