Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:25 AM IST

साधारण पकोड़े खाकर बोर हो चुकी हैं तो ट्राई करें क्रिस्पी Onion Rings रेसिपी

हमेशा चाय के साथ स्नैक्स खाने की आदत है तो ट्राई करें ये क्रिस्पी ओनियन रिंग रेसिपी। ये स्वादिष्ट रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को अच्छी लगेगी।
Updated:- 2020-01-22, 09:12 IST
best onion ring recipe for beginners m

फ्राइड ओनियन रिंग्स सभी के लिए एक परफेक्ट ईवनिंग स्नैक जैसी हो सकती है। पकोड़े की जगह आप क्रिस्पी फ्राइड ओनियन रिंग्स खा सकती हैं। ये काफी आसानी से बनने वाली डिश है और ये बच्चों को भी काफी पसंद आती है। इसे आप आराम से रोज़ के नाश्ते में बना सकती हैं या फिर आप होली, दिवाली आदि पर भी बना सकती हैं। आप इसे मसाला चाय और कॉफी के साथ भी इसे बना सकती हैं। इसे बनाने में उतना ही समय लगेगा जितना आम पकोड़े बनाने में लगता है।

क्रिस्पी ओनियन रिंग्स Recipe Card

ये रेसिपी सिर्फ 25 मिनट में पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। इसे आप गर्मागर्म परोस सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 1 कप मैदा
  • 1/2 चम्मच नमक
  • 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • 1 चम्मच गार्लिक पाउडर
  • 1 चम्मच पिसी काली मिर्च
  • 1 चम्मच ऑरिगैनो
  • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल
  • 1 चम्मच दूध
  • 1/2 कप पानी
  • 1 अंडे की जर्दी (सफेद भाग)
  • 2 बड़े प्याज
  • ब्रेड क्रम्स

Step

  1. Step 1:

    इस रेसिपी को बनाने के लिए आप सबसे पहले मैदा, नमक और बेकिंग पाउडर, गार्लिक पाउडर, ओरिगैनो और काली मिर्च को एक बर्तन में मिलाएं।

  2. Step 2:

    अब इस मिक्सचर में ऑलिव ऑयल और आधा कप पानी मिला दें। इसे अच्छे से मिक्स करें जब तक मिक्सचर स्मूथ नहीं हो जाता।

  3. Step 3:

    अब प्याज के स्लाइस करें और उसे रिंग्स में बदलें। ये ध्यान से करना होगा नहीं तो रिंग्स टूट जाएंगी। प्याज स्लाइस कर धीमे-धीमे अलग करें। इन्हें 15 मिनट के लिए अलग रख दें।

  4. Step 4:

    अब मैदा बैटर में इन प्याज के रिंग्स को डालें। इसे अच्छे से करें ताकि ये सेट हो जाए।

  5. Step 5:

    अब अंडे को अच्छे से फेंट लें, उसमें नमक और काली मिर्च मिलाएं। अब मैदा बैटर में भीगे हुए प्याज के रिंग्स को अंडे के बैटर में डालें। अब इन्हें एक ट्रे में रखें और थोड़े से ब्रेड क्रम्स इनपर छिड़क दें ताकि आपके ओनियन रिंग्स और भी ज्यादा क्रिस्पी हो जाएं।

  6. Step 6:

    इसे डीप फ्राई करें 2-3 मिनट तक। इसके बाद इन्हें पेपर नैप्किन में निकाल लें। एक बार सभी ओनियन रिंग्स को फ्राई कर लें तो उन्हें अपनी पसंद की किसी सॉस के साथ खाएं।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।