आप भी हैं चाय पीने के शौकीन तो सर्दियों में ट्राई करें फेमस बबलगम टी, जानें रेसिपी

बबलगम टी मिल्क बेस से तैयार किया जाता है और इसमें फ्लेवर के लिए टाइप यू का प्लस मिलाया जाता है। टाइप यू के प्लस ऐड करने से चाय में बबलगम का स्वाद आता है। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-12-21, 14:37 IST
where to buy bubblegum tea in delhi

सर्दियों का मौसम चल रहा और ठंड में लोग चाय कॉफी समेत कई गर्म चीजों का मजा लेते हैं। सर्दियों में लोग आराम से 4-5 बार दिन में चाय पी जाते हैं, उन्हें पता नहीं चलता है। चाय पीना हर भारतीयों का शौक है। लोग चाय के इतने दीवाने हैं कि वे मार्केट और घर में कई अलग-अलग फ्लेवर के टेस्टी चाय बनाते हैं और स्वाद का मजा लेते हैं। कुछ साल पहले मार्केट में नया कुल्हड़ चाय आया था, जिसमें कुल्हड़ को आग में गर्म कर उसमें गरमा-गरम चाय को डालकर चाय में कुल्हड़ का स्वाद ऐड किया जाता है। कुल्हड़ के बाद अब लोगों में बबलगम चाय पीने का शौक सवार हुआ है, मार्केट में यह चाय बहुत नया है, बहुत से लोगों ने अभी इसके बारे में नहीं सुना है इसलिए चलिए बिना देर किए जान लेते हैं घर में बबलगम चाय के बारे में और विस्तार से।

कहां मिलता है बबलगम टी

bubble gum tea

यह कैफे साउथ दिल्ली में सफदरजंग के पास स्थित हुमायूंपुर विलेज में है। कैफे का नाम ग्रीन नेको है, जो यंगस्टर के बीच काफी मशहूर है। शाम होते ही इस कैफे में कॉलेज के स्टूडेंट आते हैं। इस कैफे में मिलने वाली बलगम टी लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। बबलगम टी नॉर्मल चाय से डिफरेंट है। बबलगम चाय बनाने की विधि और सामग्री दोनों ही सामान्य से बहुत अलग है। ग्रीन नेको कैफे में इस बबलगम टी की कीमत 263 रुपये से शुरु है।

कैसे बनती है बबलगम टी

बबलगम टी दूसरी चाय की तरह चाय पत्ती, दूध और चीनी से तैयार नहीं की जाती बल्कि इस बनाने के लिए मिल्क बेस और टाइप यू का प्लस इस्तेमाल किया जाता है। टाइप यू प्लस से टी में बबल गम का फ्लेवर आता है। आप इसे घर पर बनाने के बजाए पहले बाहर में पीएं फिर घर पर तैयार करें, इससे आपको स्वाद का पता लगेगा और आप परफेक्ट बबलगम टी बना पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: इस शहर में मिलते हैं दुर्लभ बेर, 100 साल पुराना पेड़ आज भी दे रहा है फल  

दिल्ली में कहां मिलती है बबलगम टी

bubble gum tea recipe

दिल्ली में बबलगम टी साउथ दिल्ली में ग्रीन नेको के नाम से मशहूर कैफे में ट्राई करें। यहां आप मेट्रो से भी जा सकते हैं। ग्रीन नेको कैफे दोपहर 12 बजे से रात 10.30 तक खुला रहता है। इस कैफे के नजदीक मेट्रो स्टेशन की बात करें तो यह ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन के करीब है।  

इसे भी पढ़ें: क्या है पंता भात जो उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में है फेमस?

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।