3 कच्चे आलू और एक कप सूजी से बनाएं टेस्टी क्रिस्पी नाश्ता, हफ्ते भर तक कर सकते हैं स्टोर; नोट करें रेसिपी

सुबह का नाश्ता हो या शाम की चाय के साथ कुछ हेल्दी चाहिए हो, आमतौर पर हम सभी कुछ हेल्दी और इंस्टेंट रेसिपी बनाने के बारे में सोचते हैं, लेकिन जब बनाने की बारी आती है, तो समझ नहीं आता है क्या बनाएं, जो बच्चे से लेकर बड़े सभी को पसंद आ जाए। वहीं अगर सुबह समय न हो और टिफिन के लिए कुछ बनाना हो, तो यह और सिरदर्द का काम होता है, कि ऐसा क्या स्नैक्स तैयार करें, जो पेट को लंबे समय तक फुल रखें। अगर आपके साथ भी ऐसी दिक्कत होती है, तो आज के रेसिपी ऑफ द डे में बताई गई आलू और सूजी की स्नैक्स डिश ट्राई कर सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि इसे आप हफ्ते भर तक स्टोर करके भी रख सकती हैं। चलिए नीचे आर्टिकल में पढ़िए इसे बनाने की विधि
आलू-सूजी स्नैक्स Recipe Card
आलू-सूजी स्नैक्स की रेसिपी
Ingredients
- 3 मीडियम साइज के आलू
- 1 कप सूजी या रवा
- 1 छोटा चम्मच तेल
- 1 कप पानी
- 1 चुटकी हींग
- स्वादानुसार नमक
- हरी मिर्च
- हरा धनिया
- लाल मिर्च पाउडर या कूटी लाल मिर्च
- फ्राई करने के लिए तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले आलू को छीलकर अच्छे से धुलकर ग्रेट कर लें।
- Step 2:
अब इन लच्छो को छलनी में डालकर 3-4 पानी में धुलें, जब तक स्टार्च नहीं निकल जाता है।
- Step 3:
अगर आलू में चिपचिपापन लग रहा है, तो उसे 1-2 पानी में और धुलें।
- Step 4:
धुलने के बाद आलू के लच्छों को 10 मिनट के लिए रख दें, जिससे एक्स्ट्रा पानी निकल जाए।
- Step 5:
इसके बाद एक पैन को गैस पर रखकर थोड़ा गर्म कर तेल डालें।
- Step 6:
इसके बाद इसमें हींग डालकर कुछ सेकंड के लिए रुकें। फिर एक कप पानी डालकर उबाल आने का इंतजार करें।
- Step 7:
पानी में उबाल आने के बाद ग्रेट किए गए आलू को डालकर नमक मिलाएं।
- Step 8:
इसके बाद ढककर 2 मिनट तक पकने दें ताकि आलू थोड़ा नरम हो जाए।
- Step 9:
अब गैस की फ्लेम को स्लो करके इसमें एक कप सूजी डालकर बराबर चलाते रहें।
- Step 10:
जब मिश्रण थिक होने लगे तो इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया और चाहे तो लाल मिर्च पाउडर भी डालें।
- Step 11:
इसे तब तक चलाएं जब तक आटे जैसी कंसिस्टेंसी का न बन जाए।
- Step 12:
इसके बाद इस मिश्रण को प्लेट को डालकर अच्छे से फैलाएं।
- Step 13:
फिर इस 30-40 मिनट फ्रिज में रखकर सेट होने के लिए छोड़ दें।
- Step 14:
इसके बाद सख्त होने के बाद अपने मनचाहे आकार में काट लें।
- Step 15:
अब जब इसे खाना हो तक उतने पीस निकालकर कुछ टुकड़े डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- Step 16:
इसके बाद इसे हरी चटनी और टोमैटो कैचअप के साथ सर्व करें।
आलू सूजी स्नैक्स रेसिपी

- सबसे पहले आलू को छीलकर अच्छे से धुल लें।
- इसके बाद ग्रेटर से कद्दूकस करें।
- अब इन लच्छो को छलनी में डालकर 3-4 पानी में धुलें, जब तक स्टार्च नहीं निकल जाता है।
- अगर आलू में चिपचिपापन लग रहा है, तो उसे 1-2 पानी में और धुलें।
- धुलने के बाद आलू के लच्छों को 10 मिनट के लिए रख दें, जिससे एक्स्ट्रा पानी निकल जाए।
- इसके बाद एक पैन को गैस पर रखकर थोड़ा गर्म करें।
- अब इसमें छोटा चम्मच तेल डालकर गर्म होने का इंतजार करें।
- इसके बाद इसमें हींग डालकर कुछ सेकंड के लिए रुकें। फिर एक कप पानी डालकर उबाल आने का इंतजार करें।
- पानी में उबाल आने के बाद ग्रेट किए गए आलू को डालकर नमक मिलाएं।
- इसके बाद ढककर 2 मिनट तक पकने दें ताकि आलू थोड़ा नरम हो जाए।
- अब गैस की फ्लेम को स्लो करके इसमें एक कप सूजी डालकर बराबर चलाते रहें।
- जब मिश्रण थिक होने लगे तो इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया और चाहे तो लाल मिर्च पाउडर भी डालें।
- इसे तब तक चलाएं जब तक आटे जैसी कंसिस्टेंसी का न बन जाए।
- इसके बाद इस मिश्रण को प्लेट को डालकर अच्छे से फैलाएं।
- फिर इस 30-40 मिनट फ्रिज में रखकर सेट होने के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद सख्त होने के बाद अपने मनचाहे आकार में काट लें।
- अब जब इसे खाना हो तक उतने पीस निकालकर कुछ टुकड़े डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- इसके बाद इसे हरी चटनी और टोमैटो कैचअप के साथ सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- फेस्टिवल सीजन में बनाएं सूजी और आटे की क्रिस्पी चकली, सबको आएगी पसंद
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik, gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।