Weight Loss Breakfast Recipes: ये 3 चीला रेसिपीज ब्रेकफास्‍ट में खाएं और वजन घटाएं

घर पर ब्रेकफास्‍ट में ट्राई करें ये 3 चीला रेसिपीज और तेजी से घटाएं अपना वजन।
Updated:- 2021-05-24, 17:38 IST
besan ka chilla recipes m

नेहा का वजन दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। लाख कोशिशों के बाद भी नेहा अपने खान-पान में कंट्रोल करने में हर बार फेल हो जाती है। ऐसे में वजन घटान अब नेहा के लिए चुनौती बन चुका है।

नेहा अकेली नहीं है। उसके जैसे कई लोग हैं जो वजन भी कम करना चाहते हैं और स्‍वाद के साथ भी कोई समझौता नहीं कर सकते हैं। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल कर सकते हैं, जो वजन घटाने में आपकी मदद करेगी और खाने में भी स्‍वादिष्‍ट होगी।

आज हम आपको ब्रेकफास्‍ट में बनाए जानें वाले कुछ ऐसी ही वेट लॉस चीला रेसिपीज बताने जा रहे हैं, जिन्‍हें बनाना बेहद आसान है।

इसे जरूर पढ़ें: Weight Loss Milk Recipe: वजन को तेजी से घटाएंगी दूध की ये 3 रेसिपीज

चीला बनाने की विधि

oats cheela weight loss

ओट्स-बेसन चीला रेसिपी

सामग्री

  • 1/2 कप ओट्स
  • 1/2 कप बेसन
  • 1 बड़े साइज की प्‍याज बारीक कटी हुई
  • 1 बड़े साइज का टमाटर बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 मीडियम साइज की गाजर बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्‍मच हल्‍दी पाउडर
  • 1 कप पानी
  • 2 बड़े चम्‍मच तेल
  • नमक स्‍वादानुसार

विधि

  • सबसे पहले ओट्स को पीस कर पाउडर बना लें।
  • अब एक बाउल लें और उसमें ओट्स और बेसन डाल कर घोल तैयार कर लें।
  • अब इस घोल में प्‍याज, टमाटर, हल्‍दी, नमक, हरी मिर्च और गाजर डालें।
  • अब नॉन स्टिक तवा लें और उसे गरम करें। तवे पर थोड़ा सा तेल लगाएं।
  • अब तवे पर पानी डाल कर उसे पोछ लें और फिर चीला का घोल डालें।
  • तवे पर घोल को गोल-गोल घुमा कर चीला बनाएं।
  • चीला जब सुनहरा हो जाए तो उसे पुदीने की चटनी के साथ गरम-गरम परसों।

weigjt loss cheela

सूजी और दलिया का चीला

सामग्री

  • 1 कप सूजी
  • 1/2 कप दलिया
  • 1 मीडिय साइज प्‍याज बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 छोटा चम्‍मच गरम मसाला
  • 1/2 छोटा चम्‍मच हल्‍दी
  • 1 छोटा चम्‍मच अमचूर पाउडर
  • 1 बड़ा चम्‍मच धनिया पत्‍ती बारीक कटी हुई
  • 1/2 कप दही
  • 1/2 कप पानी
  • नमक स्‍वादानुसार

इसे जरूर पढ़ें: Weight Loss Tips: टीवी एक्‍ट्रेस जूही परमार ने बताए प्रोटीन इनटेक से वजन कम करने के तरीके

विधि

  • सबसे पहले एक घंटे के लिए बर्तन में दलिया को पानी में भिगो कर रख दें।
  • दूसरे बर्तन में 1 घंटे के लिए सूजी को दही में भिगो कर रख दें।
  • अब दलिया का पानी छान कर अलग रख लें और दलिया को दही-सूजी के मिश्रण में मिला दें।
  • अब प्‍याज, धनिया पत्‍ती, मिर्च को बारीक काटें और मिश्रण में मिला दें।
  • इसके बाद मिश्रण में मसाले और नमक मिलाएं।
  • फिर इसमें जरूरत अनुसार पानी डालें और घोल तैयार करें।
  • इसके बाद नॉन स्टिक तवा गैस पर चढ़ाएं और इसमें घी या तेल लगाएं।
  • अब इस में घोल डालें। घोल डालते वक्‍त आंच को सिम कर लें।
  • इसके बाद चीला को मीडियम आंच पर पकाएं।
  • इस वेट लॉस चीला को आप हरी चटनी के साथ परोस सकती हैं।

dalia cheela

किनोआ का चीला

सामग्री

  • 1/2 कप किनोआ
  • 1/2 कप सूजी
  • 1 कप खीरा कद्दूकस किया हुआ
  • 1 मीडियम साइज का प्‍याज बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1 बड़ा चम्‍मच हरी धनिया बारीक कटी हुई
  • 1/2 कप दही
  • 1/2 कप पानी
  • नमक स्‍वादानुसार

विधि

  • सबसे पहले किनोआ को 3 से 4 बार साफ पानी से वॉश कर लें। इससे इसमें मौजूद कड़वाहट दूर हो जाएगी।
  • इसके बाद खीरे को कद्दूकस कर लें।
  • सूजी को 1 घंटे के लिए दही में भिगोकर रख दें।
  • प्‍याज, हरी मिर्च और धनिया को बारीक काट लें।
  • अब किनोआ को मिक्‍सी में पीस लें और पेस्‍ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्‍ट को दही-सूजी के मिश्रण में मिलाएं, साथ ही बाकी सामग्री और नमक भी घोल में मिला दें।
  • अब नॉन स्टिक तवे को गैस पर चढ़ाएं और धीमी आंच पर गरम करें।
  • फिर तवे पर घोल को डालें और अच्‍छी तरह से गोल-गोल फैलाएं।
  • धीमीं आंच पर ही चीले को सेकें और गरम-गरम हरी चटनी के साथ परोसें।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्‍छा लगा हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। इसी तरह और भी आसान रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।