घर पर यह आसान स्टेप्स को फॉलो कर तैयार करें 'टमाटर-पुदीने' की चटपटी चटनी

गर्मियों के मौसम में आपको बाजार में आराम से पुदीना मिल जाएगा। यह खाने के स्वाद को तो दोगुना करता ही है साथ ही इसकी आप टेस्टी और चटपटी चटनी भी घर पर तैयार कर सकती हैं। वैसे तो आमतौर पर महिलाएं घर पर धनिया पुदीने की चटनी ही बनाती हैं मगर, आप यदि डिफ्रेंट टेस्ट की तलाश में हैं तो आप टमाटर और पुदीने की चटनी भी बना सकती हैं।
यह चटनी बहुत ही टेस्टी होती हैं। बहुत ही आसानी से बन जाती हैं। बेस्ट बात तो यह है कि आप इसे किसी भी स्नैक्स या फिर डिश के साथ परोस सकती हैं। सादे से खाने के साथ यदि यह चटनी खाई जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको इस चटनी को बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं।
'टमाटर-पुदीने' की चटनी Recipe Card
घर पर आसान इन स्टेप्स को फॉलो कर आप जायकेदार 'टमाटर-पुदीने' की चटनी बना सकती हैं।
Ingredients
- 2 टमाटर
- 1 प्याज बारीक कटी हुई
- 5-6 करी पत्ता
- 4 सूखी लाल मिर्च
- 5 लहसुन छीले हुए
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा
- पुदीने की 10-12 पत्ती
- 1/2 कप हरी धनिया
- 1 छोटा चम्मच इमली का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच राई दाना
- 1 बड़ा चम्मच चने की दाल
- 1 छोटा चम्मच उरद दाल
- चुटकीभर हींग
- नमक स्वादानुसार
- 1 बड़ा चम्मच तेल
Step
- Step 1:
सबसे पहले प्याज, हलसुन और अदरक का पेस्ट तैयार करें। इसके बाद इमली और टमाटर का पेस्ट बनाएं।
- Step 2:
अब मीडियम आंच पर एक पैन चढ़ाएं। इस में तेल डालें। तेल गरम हो जाए तो उसमें चना दाल, उरद दाल, राई दाना, सूखी लाल मिर्च डालें और भून लें।
- Step 3:
इसके बाद प्याज, लहसुन और अदरका पेस्ट भूनें। साथ ही इसमें टमाटर और इमली का पेस्ट भी डालें।
- Step 4:
मिश्रण में नमक डालें और ढांक कर पकाएं। जब टमाटर अच्छे से पका हुआ नजर आए तो उसमें पुनीने और हरी धनिया का पेस्ट मिला दें।
- Step 5:
गैस बंद करें। जब पेस्ट ठंडा हो जाए तो इसमें हींग और राई दाने का तड़का लगाएं। बस आपकी टमाटर पुदीने की चटनी तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।