herzindagi
Karnataka historical places m

कर्नाटक के इन प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों को एक बार देखने जरूर जाएं

कर्नाटक एक समृद्ध राज्य है, जहां कई ऐतिहासिक स्थल हैं। आप भी इन स्थलों को देखने एक बार जरूर जाएं।
Editorial
Updated:- 2022-03-30, 17:40 IST

कर्नाटक भारत का एक ऐसा राज्य है, जिसने कई साम्राज्यों को उगते और डूबते हुए देखा है। यहां पर कई शासकों ने हुकूमत चलाई है और इसी वजह से यहां कई ऐतिहासिक स्थल हैं, जो उस समय को प्रतिबिंबित करते हैं। यहां पर स्थित ऐतिहासिक इमारतें अपने भव्य आर्किटेक्चर को प्रदर्शित करती हैं, जो पर्यटन की दृष्टि से काफी सुदृढ़ हैं।

हालांकि कर्नाटक प्राकृतिक सुंदरता में भी काफी आगे है, लेकिन आज हम आपको यहां के कुछ ऐतिहासिक स्थलों के बारे में बताने जा रहे हैं और अगर आप इतिहास प्रेमी हैं, तो आपको इन स्थलों को देखने एक बार जरूर जाना चाहिए। यहां पर कई पुरानी खंडहर रूपी इमारतों के अवशेष हैं, जो आज भी समृद्धता को प्रदर्शित करते हैं। आइए जानें कर्नाटक के ऐतिहासिक स्थलों के बारे में-

हम्पी

hampi karnataka

कर्नाटक राज्य का हम्पी शहर अपने विशाल खंडहरों के लिए जाना जाता है। ऐतिहासिक स्थलों के रूप में फेमस यह शहर विजयनगर साम्राज्य के 500 प्राचीन स्मारक, मंदिर, स्ट्रीट मार्केट और कई प्राकृतिक चीजों से भरा हुआ है। इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल किया है। यहां कई पुराने मंदिर भी हैं, जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं। यहां का विरुपाक्ष मंदिर 740 ई.पू. का है, जो तुंगभद्रा नदी के किनारे स्थित है। इसे रानी लोकमहादेवी ने अपने पति राजा विक्रमादित्य द्वितीय की पल्लव शासकों पर विजय के उपलक्ष्य में बनवाया था। यहां पर मौजूद बाला कृष्ण मंदिर एक प्राचीन और प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर है। इसकी वास्तुकला को देखने के लिए लाखों पर्यटक और भक्त यहां पहुंचते हैं। हम्पी में एक विट्ठल मंदिर भी है, जो सुंदरता की दृष्टि से काफी खूबसूरत है। कहते हैं, इसमें म्यूजिकल पिलर्स हैं, जिनमें से अद्भुत ध्वनि निकलती है। अंग्रेज इस ध्वनि का रहस्य जानना चाहते थे। इसलिए उन्होंने इस मंदिर के दो खंभे कटवा दिए थे, जिससे इस मंदिर का बैलेंस भी थोड़ा बिगड़ गया है। यहां पर एक संग्रहालय है, जहां आप कई पुरानी चीजों को भी देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-इंडो-इस्लामिक आर्किटेक्चर का बेहतरीन नमूना पेश करती हैं भारत की यह मस्जिदें

मैसूर

mysore palace

चामुंडी हिल्स की तलहटी में स्थित ऐतिहासिक शहर 'मैसूर' को 'द सिटी ऑफ पैलेस' भी कहा जाता है। यह जगह अपनी सुंदरता, ऐतिहासिक स्थल और सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरे साल पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। मैसूर एक समय में ब्रिटिश साम्राज्य की तीन सबसे बड़ी रियासतों में से एक था। यहां पर स्थित मैसूर पैलेस पूरे देश के सबसे शानदार महलों में से एक माना जाता है। 20वीं शताब्दी में निर्मित यह खूबसूरत महलवाडियार राजवंश की अद्भुत वास्तुकला को प्रदर्शित करता है। इसके चारों तरफ खूबसूरत कलाकृतियां हैं, जो पर्यटकों को लुभाते हैं। यह शहर अपनी शाही विरासत और आर्किटेक्चर के लिए दुनियाभर में फेमस है। यहां की सिल्क साड़ी, चंदन और मैसूर पाक मिठाई सबसे अलग है। अगर आप कर्नाटक घूमने का प्लान कर रहे हैं तो मैसूर पैलेस देखना न भूलें।

यह विडियो भी देखें

बीजापुर

bijapur karnataka

बीजापुर विश्व प्रसिद्ध गोल गुम्बज और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए काफी फेमस है। 10वीं शताब्दी के आसपास कल्याणी चालुक्यों द्वारा इसकी स्थापना की गई थी। इसका पुराना नाम विजयपुरा था, जिसका मतलब विजयनगर होता है। यहां कई मस्जिदें हैं, जो काफी पुरानी हैं, जिनमें से एक है जुम्मा मस्जिद जिसे आप देख सकते हैं। यहां कई पुराने महल हैं, जिनकी वास्तुकला काफी समृद्ध है। यहां का गोल गुम्बज एक विशाल संरचना है और यह भारत के सबसे बड़े गुंबदों में से एक माना जाता है। एक दिन के भ्रमण के लिए यह ऐतिहासिक जगह परफेक्ट है। अगर आप कभी कर्नाटक जाएं तो इस जगह का दीदार जरूर करें।

इसे भी पढ़ें-विश्व के प्रसिद्ध इन अद्भुत हिन्दू मंदिरों के बारे में कितना जानते हैं आप?

कर्नाटक के मशहूर किले

fort karnataka

इन सबके अलावा आप यहां के कुछ प्रसिद्ध किले, जैसे- श्रीरंगपट्टनम का किला, बीदर किला, मिरजान किला, मदिकेरी किला और बादामी किला को देखने जा सकते हैं। इन किलों का इतिहास काफी पुराना है और इनकी वास्तुकला भी अद्भुत है।

इसे भी पढ़ें-यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज की लिस्ट में शामिल हुआ रामप्पा मंदिर, जानें इससे जुड़ी खास 4 बातें

अगर आप कर्नाटक की यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि यह जगह प्राकृतिक खूबसूरती से भी परिपूर्ण है। यहां आप ऐतिहासिक स्थलों के अलावा हिल स्टेशन, पहाड़, झरने व ट्रैकिंग का भी मजा ले सकते हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक व शेयर जरूर करें। साथ ही ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें herzindagi.com

Image source-https://www.freepik.com/

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।